{"_id":"5b1030c14f1c1bae6e8b594e","slug":"ed-has-imposed-a-penalty-of-rs-121-crore-on-bcci-n-srinivasan-and-lalit-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में हुआ अरबों का घोटाला, ED ने BCCI समेत इन दिग्गजों पर ठोका करोड़ों का जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में हुआ अरबों का घोटाला, ED ने BCCI समेत इन दिग्गजों पर ठोका करोड़ों का जुर्माना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 05:34 AM IST
विज्ञापन
BCCI
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), उसके पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और पर विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत 243 करोड़ रुपये के लेन-देन मामले में जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे सीजन के दौरान रुपये के लेन-देन के मामले में बीसीसीआई पर 82.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी पर 10.65 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
Enforcement Directorate has imposed a penalty of Rs. 121 crore on BCCI, its former boss N Srinivasan, Former IPL commissioner Lalit Modi and others for alleged violation of the Foreign Exchange Management Act (FEMA) law during Indian Premier League (IPL) in 2009.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 31, 2018
इसके अलावा पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन पर 11.53 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि ईडी ने बीसीसीआई, ललित मोदी, एन श्रीनिवासन के खिलाफ इस फेमा मामले में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना अदा करने का आदेश जारी किया है।