{"_id":"6019716a8ebc3e2f3322fed3","slug":"ecstatic-extremely-surprised-by-reception-at-my-hometown-natarajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में हुए जोरदार स्वागत के कई दिन बाद नटराजन का ट्वीट, कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांव में हुए जोरदार स्वागत के कई दिन बाद नटराजन का ट्वीट, कही ये बात
Tue, 02 Feb 2021 09:30 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
टी नटराजन
- फोटो : social media
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया में प्रभावी प्रदर्शन के बाद अपने पैतृक गांव लैटने पर हुए स्वागत से वह अति आनंदित और बेहद हैरान थे। गांव में जोरदार स्वागत होने के कई दिन बाद नटराजन ने ट्विटर पर लिखा, 'अपने गृहनगर चिनप्पमपट्टी में हुए जोरदार स्वागत से मैं खुश, अति आनंदित और बेहद हैरान था। प्यार और समर्थन के लिए आभार।'
विज्ञापन
I was elated, ecstatic and extremely surprised by the reception at my hometown ,Chinnappampatti. Thanks a ton for the love and support.🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/wbm3SQ2Y23
— Natarajan (@Natarajan_91) February 2, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
नटराजन को मिलने के लिए तमिलनाडु के सलेम जिले के सिनाप्पमपट्टी की सड़कों पर हजारों लोग मौजूद थे। इस दौरान नटराजन को रथ पर भी बैठाया गया जिसे सजे-धजे घोड़े खींच रहे थे जबकि इस दौरान लोग पटाखे भी बजा रहे थे। नटराज नेट गेंदबाज के रूप में ऑस्ट्रेलिया गए थे लेकिन इसके बाद वह एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में पदार्पण करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने।
