फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ECB suspend two player Ben Stokes and alex hale

मारपीट करने वाले बेन स्टोक्स सस्पेंड, एशेज सीरीज के लिए खतरे में पड़ी जगह

Fri, 29 Sep 2017 02:21 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Fri, 29 Sep 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
ECB suspend two player Ben Stokes and alex hale
बेन स्टोक्स - फोटो : Cricbuzz

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स के झगड़े का वीडियो वायरल होने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को उन्हें निलंबित कर दिया है। इस घटना में स्टोक्स के साथ रहे एलेक्स हेल्स को भी निलंबित कर दिया गया है। ईसीबी के कहा कि दोनों खिलाड़ी पूर्ण वेतन पर रहेंगे और अनुशासनात्मक आयोग के फैसले के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। हालांकि अब इन दोनों के एशेज में खेलने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

विज्ञापन


ईसीबी ने कहा, 'इस दौरान दोनों खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए चयन नहीं होगा। इस वीडियो में स्टोक्स दो लोगों के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहें हैं। जिसमें से एक के हाथ में बोतल है। हाथापाई में स्टोक्स के हाथ में चोट लगने के बावजूद भी उन्हें एशेज के लिए जो रूट के नेतृत्व में चुनी गई 16 सदस्यीय टीम का उप कप्तान बनाया गया था।'
विज्ञापन


पढ़ेंः- इंग्लैंड की एशेज टीम घोषित, फोक्स और ओवरटन नया चेहरा 

हालांकि इससे पहले ईसीबी ने कहा था कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है, जो सभी मौजूद सबूतों की पड़ताल करेगी और हमें उस प्रक्रिया का सम्मान करना होगा। बता दें कि गिरफ्तार होने के बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज के चौथे मैच से बाहर रहना पड़ा था। हालांकि शाम में उन्हें बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 26 वर्षीय ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे वनडे की टीम से भी बाहर कर दिया गया। बहरहाल, मामले में अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed