फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ECB bars transgender players from women's cricket with immediate effect
WI Inning
5/0 (0.2 ov)
Target: 250
Kamil Pooran 4(1)*
Shai Hope 1 (1)
WI need 245 runs in 19.4 remaining overs

Transgender Players: ECB ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर तत्काल प्रभाव से लगाया बैन, अनाया बांगड़ का क्या होगा?

Fri, 02 May 2025 05:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 02 May 2025 05:07 PM IST
सार

ईसीबी के बयान में कहा गया है, 'तत्काल प्रभाव से केवल वे ही खिलाड़ी महिला क्रिकेट मैचों में खेल सकेंगी जिनका जैविक लिंग महिला है। ट्रांसजेंडर्स ओपन या मिश्रित क्रिकेट में खेलना जारी रख सकती हैं।'

विज्ञापन
ECB bars transgender players from women's cricket with immediate effect
आर्यन से अनाया - फोटो : instagram

विस्तार

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिलाओं के मैचों में प्रतिस्पर्धा करने से प्रतिबंधित कर दिया है। ईसीबी से पहले फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने भी इसी तरह का निर्णय लिया था। ईसीबी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि वह हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 'अद्यतित कानूनी स्थिति' के बाद ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की पात्रता पर अपने नियमों में बदलाव की घोषणा कर रहा है। इसमें यह स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं की कानूनी परिभाषा में ट्रांसजेंडर शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

ईसीबी के बयान में कहा गया है, 'तत्काल प्रभाव से केवल वे ही खिलाड़ी महिला क्रिकेट मैचों में खेल सकेंगी जिनका जैविक लिंग महिला है। ट्रांसजेंडर्स ओपन या मिश्रित क्रिकेट में खेलना जारी रख सकती हैं।' हालांकि, ईसीबी ने कहा कि यह सब खेलों में समावेशिता के लिए था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने उसे महिलाओं के क्रिकेट के लिए नए नियम बनाने के लिए प्रेरित किया है। ईसीबी ने कहा, 'मनोरंजक क्रिकेट के लिए हमारे नियमों का उद्देश्य हमेशा यह सुनिश्चित करना रहा है कि क्रिकेट यथासंभव समावेशी खेल बना रहे। इनमें किसी के लिंग की परवाह किए बिना असमानताओं को प्रबंधित करने और सभी खिलाड़ियों की रक्षा करने के उपाय शामिल थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के प्रभाव के बारे में प्राप्त नई सलाह को देखते हुए, हमारा मानना है कि आज घोषित किए गए बदलाव जरूरी थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी ईसीबी ट्रांसजेंडर्स के महिला क्रिकेट में खेलने पर बैन लगा चुका है। इसको लेकर अनाया बांगड़ ने आपत्ति भी जताई थी। अनाया ने हाल ही में खुद का लिंग परिवर्तन करवाया था और वह लड़के से लड़की बनी थीं। अनाया भारत के मशहूर पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ की संतान हैं। अनाया फिलहाल लंदन में रह रही हैं और वहीं स्थानीय क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने आपत्ति जताई थी कि ईसीबी के इस तरह के फैसले से उन जैसों के क्रिकेट खेलने के सपने पर क्या असर पड़ेगा। सिर्फ क्रिकेट नहीं, अन्य खेलों में भी ट्रांसजेंडर्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। मुक्केबाजी में ओलंपिक चैंपियन इमाने खेलीफ को लेकर भी काफी बवाल मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed