फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dwayne smith says target of 200 can be chased agaisnt rcb

लायंस की दहाड़, आरसीबी के खिलाफ 200 भी पार कर देते

Mon, 25 Apr 2016 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
dwayne smith says target of 200 can be chased agaisnt rcb
- फोटो : pti

रविवार को राजकोट में हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली की टी-20 में डेब्यू सेंचुरी के बाद ऐसा लगा था मानो जीत आरसीबी की ही होगी, लेकिन हुआ इसके ठीक उलट। विपक्षी टीम गुजरात लायंस ने बाजी मारी और आरसीबी को चौंकाकर जीत उनके मुंह से खींचकर ले गए।

विज्ञापन


इसी बीच जीत का जश्न मना रही गुजरात लायंस के ओपनर बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने कहा कि अगर आरसीबी के खिलाफ 200 का टारगेट भी होता वह भी हम हासिल कर लेते।



गौरतलब है कि आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 180 रन बनाए थे, जिसे गुजरात की टीम ने संघर्ष के बाद पा लिया था।  कैरेबियाई ओपनर स्मिथ ने टीम को धाकड़ शुरुआत दी थी। स्मिथ ने 21 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौके लगाकर 32 रन ठोंके थे।
विज्ञापन


गुजरात की जीत में अहम किरदार कप्तान सुरेश रैना (28) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 50) ने भी निभाया था।

स्मिथ ने कहा कि आरसीबी के गेंदबाज केन रिचर्ड्सन के एक ओवर में 25 रन मिलना ही टीम के लिए टर्निंग प्वाइंट था। जिसका गुजरात के बल्लेबाजों ने फायदा उठाया और मैच अपने पाले में कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed