{"_id":"2c6e949c-b572-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"dwayne-bravo-replaces-sammy-as-odi-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज वनडे टीम की कमान ब्रावो के हाथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज वनडे टीम की कमान ब्रावो के हाथ
किंग्सटन/एजेंसी
Updated Sun, 05 May 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलराउंडर ड्वेन ब्रावो को आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिए वेस्टइंडीज टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्हें डेरेन सैमी की जगह टीम की कमान सौंपी गई है। हालांकि सैमी कैरेबियाई वनडे टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
सैमी के पास टेस्ट और ट्वंटी-20 टीम की कप्तानी बरकरार है। सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने पिछला ट्वंटी-20 विश्व कप जीता था। लेकिन पिछले तीन सालों में विंडीज टीम महज 3 वनडे सीरीज जीत सकी है। इनमें दो सीरीज बांग्लादेश और जिंबाब्वे के खिलाफ जीती है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के अध्यक्ष क्लाइड बट्स ने कहा कि हमारा टेस्ट और टी-20 में प्रदर्शन सुधर रहा है। लेकिन वनडे में परिणाम हमारे पक्ष में नहीं है। और हमें विश्वास है कि नए नेतृत्व से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
भारत में आईपीएल खेल रहे चेन्नई के आलराउंडर ब्रावो ने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज की वनडे टीम का कप्तान बनना मेरे लिए गौरव की बात है और मैं इस चयन से गदगद हूं। मुझे जो मौका दिया गया है मैं इसे भुनाने का पूरा प्रयास करूंगा।
हालांकि अंगुली में चोट से जूझ रहे कीरन पावेल को 15 सदस्यीय कैरेबियाई टीम में जगह नहीं मिली है। छह से 23 जून तक होने वाले इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज को ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है।
वेस्टइंडीज वनडे टीमः ड्वेन ब्रावो (कप्तान), दिनेश रामदीन, टीनो बेस्ट, डेरेन ब्रावो, जानसन चार्ल्स, क्रिस गेल, जेसन होल्डर, सुनील नारायण, कीरोन पोलार्ड, रवि रामपाल, केमर रोच, डेरेन सेमी, मार्लन सैम्युअल्स, रामनरेश सरवन और डेवन स्मिथ।