फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dwayne Bravo has announced his retirement from Test cricket

ऑलराउंडर ब्रावो ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

Sat, 31 Jan 2015 04:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 31 Jan 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
Dwayne Bravo has announced his retirement from Test cricket

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने आखिरकार टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वह तकरीबन चार साल से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे थे।

विज्ञापन


2004 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रावो ने अपने टेस्ट क्रिकेट का आगाज किया था। जबकि उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच दिसम्बर 2010 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

शनिवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहते हुए ब्रावो ने कहा, "टेस्ट में मेरा करियर शानदार रहा। अब मैंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। इस बारे में मैं वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को भी अवगत करा चुका हूं। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है"

विज्ञापन

पुराना रुतबा पाने के लिए टीम को खेल से प्यार करना जरुरी

Dwayne Bravo has announced his retirement from Test cricket

ड्वेन ब्रावो ने कहा, "मैं जानता हूं इस वक्त संन्यास लेने का सही वक्त नहीं है क्योंकि टीम में काफी उतार-चढ़ाव चल रहे हैं।" उन्होंने कहा कि क्रिकेट में पहले वेस्टइंडीज का जितना रुतबा था वह अब नहीं रहा। जब तक हम प्यार और समर्पण के साथ नहीं खेलेंगे, वह रुतबा नहीं पा सकते।

ब्रावो ने आगे कहा कि टेस्ट से संन्यास के बाद वह वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। 40 टेस्ट मैच खेल चुके ब्रावो ने टेस्ट में कुल 2200 रन बनाए है। जिसमें 3 सेंचुरी और 13 हॉफ सेंचुरी भी शामिल है। वह टेस्ट में 31.42 के औसत से 86 विकेट भी ले चुके है। इसके अलावा वह एक पारी में दो बार 5-5 विकेट भी झटक चुके हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल भारत दौरे के दौरान बोर्ड के साथ फीस को लेकर तनातनी बढ़ने के बाद ड्वेन ब्रावो की कप्तानी में वेस्टइंडीज टीम सीरीज पूरी होने से पहले ही स्वदेश्‍ा लौट गई थी।

जिसके बाद बोर्ड ने वर्ल्ड कप को वनडे की कप्तानी से हटाते हुए वर्ल्ड कप की टॉप 15 सदस्यों में भी जगह नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed