{"_id":"66e172e2d72113e1b80868aa","slug":"duleep-trophy-second-round-preview-in-hindi-rinku-singh-and-shivam-dube-aiming-to-attract-their-attention-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर की गुरुवार से शुरुआत, रिंकू सिंह और श्रेयस अय्यर पर रहेंगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर की गुरुवार से शुरुआत, रिंकू सिंह और श्रेयस अय्यर पर रहेंगी नजरें
Wed, 11 Sep 2024 04:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 11 Sep 2024 04:07 PM IST
सार
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, ऐसे में दूसरे दौर के मुकाबले में रिंकू और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी।
विज्ञापन
रिंकू सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर की गुरुवार से शुरुआत होगी। पहले मैच में कुछ भारतीय सितारे में खेलते दिखे थे जिसमें से कुछ का बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए चयन हो गया है। हालांकि, रिंकू सिंह सहित कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिनकी चयनकर्ताओं ने अनदेखी की। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, ऐसे में दूसरे दौर के मुकाबले में रिंकू और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल संभालेंगे इंडिया ए की कमान
सरफराज खान भारतीय टीम के अकेले सदस्य हैं जो इस घरेलू टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दिखेंगे। शुभमन गिल के भारतीय टीम में जाने से मयंक अग्रवाल इंडिया ए टीम के कप्तान होंगे। आखिरी टेस्ट मार्च 2022 में खेलने वाले मयंक को राष्ट्रीय टीम में चयन का दावा फिर बुलंद करने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण पहले दौर में नहीं खेल सके थे। उन्हें इंडिया ए टीम में रखा गया है। इंडिया बी टीम में कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को मोर्चे से अगुआई करनी होगी जो पिछले सप्ताह बेंगलुरु में पहले दौर में फ्लॉप रहे थे।

सरफराज-वॉशिंगटन पर रहेगा ध्यान
सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान ने पहले दौर में 181 रन बनाकर इंडिया बी को भारत ए पर जीत दिलाई थी। अब बड़े भाई की नजरें भी बड़ी पारी खेलने पर होंगी। इंडिया बी टीम में वॉशिंगटन सुंदर भी हैं। वहीं, पहले टेस्ट में आकाश दीप को तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर तरजीह दी गई जिसके बाद मुकेश भी अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। इंडिया सी के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और ऋतुराज गायकवाड़ भी रन बनाकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे। इंडिया डी के कप्तान श्रेयस अय्यर टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित करने की कोशिश करेंगे। इसी तरह देवदत्त पडिक्कल और संजू सैमसन भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने की फिराक में होंगे।

टीमें इस प्रकार है...
इंडिया ए: मयंक अग्रवाल (कप्तान), रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत, प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, एस के रशीद, शम्स मुलानी, आकिब खान।
भारत बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सरफराज खान, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन, सुयश प्रभुदेसाई, रिंकू सिंह, हिमांशु मंत्री।
भारत सी: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुतार, गौरव यादव, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल, संदीप वारियर।
भारत डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत, सौरभ कुमार, संजू सैमसन, निशांत सिंधू, विद्वत कावेरप्पा।