Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy Quarter Final: Ankit and Yash score centuries against East Zone, North Zone close to semi-finals

Duleep Trophy Quarter Final: पूर्व क्षेत्र के खिलाफ अंकित और यश के शतक, उत्तर क्षेत्र सेमीफाइनल के करीब

Sat, 30 Aug 2025 09:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 30 Aug 2025 09:26 PM IST
सार

पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ कप्तान अंकित कुमार (नाबाद 168 रन) और उभरते हुए बल्लेबाज यश ढुल (133 रन, 157 गेंद) के शानदार शतकों ने उत्तर क्षेत्र को शनिवार को यहां दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंचा दिया।

विज्ञापन
Duleep Trophy Quarter Final: Ankit and Yash score centuries against East Zone, North Zone close to semi-finals
यश ढुल - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ कप्तान अंकित कुमार (नाबाद 168 रन) और उभरते हुए बल्लेबाज यश ढुल (133 रन, 157 गेंद) के शानदार शतकों ने उत्तर क्षेत्र को शनिवार को यहां दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंचा दिया। उत्तर क्षेत्र ने 183 रन की बढ़त के बावजूद फिर से बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अंकित और ढुल ने दूसरे विकेट के लिए 290 गेंद पर 240 रन जोड़े। उनकी टीम ने क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 388 रन बनाकर कुल 563 रन की बढ़त बना ली। शुभम खजूरिया (21) के जल्दी आउट होने के बाद पूर्वी क्षेत्र के गेंदबाज उत्तरी क्षेत्र की इस जोड़ी पर कोई प्रभाव डालने के लिए संघर्ष करते रहे। वरिष्ठ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बीच-बीच में बल्लेबाजों को परेशान किया। लेकिन पूर्वी क्षेत्र के गेंदबाज दिन में बस इतना ही कर सके। रियान पराग ने ढुल को पगबाधा आउट कर उनकी पारी समाप्त की। दिन का खेल समाप्त होने तक अंकित के साथ आयुष बडोनी 56 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन


मध्य क्षेत्र ने भी शिकंजा कसा
मध्य क्षेत्र ने उत्तर-पूर्व क्षेत्र के खिलाफ सेमीफाइनल में प्रवेश लगभग तय कर लिया है। तीसरे दिन उसने अपनी बढ़त 678 रन की कर ली है। तीसरे दिन टीम ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 337 रन बनाए हैं। शुभम शर्मा ने 122 रन बनाए जबकि रजत पाटीदार (66) और यश राठौड़ (78) ने भी उपयोगी योगदान दिया। इससे पहले उत्तर पूर्व की टीम मध्य क्षेत्र के चार विकेट पर 532 के जवाब में 185 रन पर सिमट गई। पहली पारी में मध्य क्षेत्र को 347 रन की बढ़त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed