फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy Final, Day 1 Jaydev unadkat brilliance Play called off, India Green makes 147/8

उनादकट के जाल में फंसी इंडिया ग्रीन, दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन 147 रन पर गंवाए आठ विकेट

Wed, 04 Sep 2019 08:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Sep 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Duleep Trophy Final, Day 1 Jaydev unadkat brilliance Play called off, India Green makes 147/8
जयदेव उनाद्कत - फोटो : social media

जयदेव उनादकट (4/58) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया रेड ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन इंडिया ग्रीन के 147 रन पर आठ विकेट चटका दिए थे। खराब मौसम के कारण 49 ओवर ही खेले जा सके। स्टंप के समय मयंक मार्कंडेय 32 और तनवीर उल हक आठ रन बनाकर क्रीज पर थे।

विज्ञापन


इससे पहले इंडिया ग्रीन का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला सही नहीं रहा। उसने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। उनादकट के अलावा आवेश खान, संदीप वारियर और आदित्य सरवटे ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


इंडिया रेड के लिए उनादकट ने ही फैज फजल (12) को एलबीडब्ल्यू आउट कर विकेट चटकाने का सिलसिला शुरू किया। ध्रुव शोरे ने अच्छी शुरुआत की लेकिन संदीप ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए उन्हें 23 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। उनादकट ने सिद्धेश लाड (00) को आते ही अपना दूसरा शिकार बनाया। दूसरे सलामी बल्लेबाज अक्षत रेड्डी (16) गफलत का शिकार हुए जिससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 65 रन हो गया। अक्षदीप नाथ (29) ने कुछ टिककर बल्लेबाजी की, पर वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed