फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy 15 days after being dropped from Team India Cheteshwar Pujara hits century West Zone vs Central

Duleep Trophy: टीम इंडिया से निकाले जाने के 15 दिन बाद चेतेश्वर पुजारा ने दिखाया दम, दलीप ट्रॉफी में ठोका शतक

Fri, 07 Jul 2023 07:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 07 Jul 2023 07:06 PM IST
सार

23 जून को जब वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट और वनडे मैचों के लिए टीम का एलान हुआ तो उसमें पुजारा का नाम नहीं था। वह बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी के कारण बाहर हुए थे। हालांकि, उनसे कहा गया था कि अगर वह घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें फिर से चुना जा सकता है।

विज्ञापन
Duleep Trophy 15 days after being dropped from Team India Cheteshwar Pujara hits century West Zone vs Central
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया से निकाल जाने के 15 दिन बाद शानदार शतक लगाया है। पुजारा ने दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र की ओर से खेलते हुए मध्य क्षेत्र के खिलाफ तीसरे दिन 133 रन की पारी खेली। उनके शतक की बदौलत पश्चिम क्षेत्र ने नौ तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक नौ विकेट पर 292 रन बना लिए। उसके पास 384 रन की बढ़त है। उसने पहली पारी में 220 रन बनाए थे। वहीं, मध्य क्षेत्र की टीम 128 रन पर सिमट गई थी।
विज्ञापन


23 जून को जब वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट और वनडे मैचों के लिए टीम का एलान हुआ तो उसमें पुजारा का नाम नहीं था। वह बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी के कारण बाहर हुए थे। हालांकि, उनसे कहा गया था कि अगर वह घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें फिर से चुना जा सकता है। पुजारा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार पारी खेलते हुए मध्य क्षेत्र को दबाव में ला दिया। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन

Duleep Trophy 15 days after being dropped from Team India Cheteshwar Pujara hits century West Zone vs Central
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वी और प्रियांक का नहीं चला बल्ला
दूसरी पारी में पश्चिम क्षेत्र के लिए उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 52 और विकेटकीपर हेत पटेल ने 27 रन बनाए। ओपनर पृथ्वी शॉ और कप्तान प्रियांक पांचाल का बल्ला नहीं चला। पृथ्वी 25 और प्रियांक 15 रन बनाकर आउट हुए। अतित सेठ नौ, धर्मेंद्र सिंह जडेजा नौ, सरफराज खान छह और चिंतन गजा चार रन बनाकर आउट हुए। अर्जन नागवासवाला एक रन बनाकर नाबाद हैं। युवराज सिंह डोडिया को अभी बल्लेबाजी के लिए उतरना है।

Duleep Trophy 15 days after being dropped from Team India Cheteshwar Pujara hits century West Zone vs Central
सौरभ कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सौरभ कुमार की कातिलाना गेंदबाजी
मध्य क्षेत्र के लिए सौरभ कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने चार विकेट अपने नाम किए। उन्होंने प्रियांक पांचाल, सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान और चिंतन गजा को आउट किया। दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने तीन विकेट झटके। यश ठाकुर को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed