फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DRS will be used in IPL 2018 as bcci gives nod to the system
WI Inning
255/2 (32.5 ov)
Shai Hope 79(75)*
Amir Jangoo 51 (45)
IND elected to bowl

जिस नियम को कभी नहीं मानना चाहता था BCCI, IPL में होगा उसी का इस्तेमाल

Wed, 28 Feb 2018 01:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
DRS will be used in IPL 2018 as bcci gives nod to the system
IPL 2018 Retention - फोटो : File

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में पहली बार उस नियम का इस्तेमाल होने वाला है, जिसका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) लंबे समय तक विरोध करता रहा है। जी हां, BCCI ने जिस अंपायर समीक्षा प्रणाली (DRS) का लंबे समय तक विरोध किया, अब आईपीएल 2018 में उसका उपयोग होते दिखेगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने DRS को लागू करने की हरी झंडी दे दी है। बोर्ड ने अपने जिद्दी रवैये को दूर करते हुए DRS को अपना लिया, जिसका फायदा खिलाड़ियों को आईपीएल के 11वें एडिशन में देखने को मिलेगा। वैसे बोर्ड ने साल 2016 के आखिर में इंग्लैंड के भारत दौरे के समय DRS को अपना लिया था।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'BCCI का लक्ष्य पिछले कुछ समय में DRS को आईपीएल में लागू करने का था, लेकिन इस साल उसने आखिरकार इसके लिए हरी झंडी दे दी है। हमारे पास अन्य सभी प्रणालियों से बेहतर तकनीकें हैं तो फिर DRS क्यों नहीं? बहरहाल, टीम इंडिया के इंटरनेशनल मैचों में हम DRS का इस्तेमाल करते हुए हमें एक से डेढ़ साल हो चुका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तकनीक को अपनाकर लिया DRS अपनाने क फैसला

DRS will be used in IPL 2018 as bcci gives nod to the system
डीआरएस

बोर्ड ने दिसंबर में भारत के शीर्ष 10 घरेलू अंपायरों का विशाखापट्टनम में DRS को लेकर सत्र आयोजित किया। तब उनके दिमाग में आईपीएल में इस नियम को लागू करने का आईडिया आ चुका था। आईसीसी अंपायर के कोच डेनिस बर्न्स और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज से अंपायर बने पॉल रिफेल ने तकनीक के बारे में जानकारी दी। ये वहीं 10 अंपायर हैं, जो आईपीएल में अंपायरिंग करते दिखेंगे।

इस सत्र का हिस्सा रहे एक घरेलू अंपायर ने कहा, 'भारतीय घरेलू क्रिकेट में अब तक DRS प्रणाली का इस्तेमाल नहीं हुआ। स्थानीय अंपायरों को आईपीएल के लिए नियुक्त किया गया है, उनके लिए बोर्ड ने प्रणाली के बारे में जानकारी दी। हमें कहा गया है कि आईपीएल में DRS का इस्तेमाल किया जाएगा, इसलिए वह चाहते हैं कि हम तकनीक के आदि हो जाएं।' आईपीएल विश्व की दूसरी बड़ी टी20 लीग होगी, जिसमें DRS का इस्तेमाल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed