फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Doug Bracewell Replaces Injured Matt Henry For ODI Series against India - Pakistan; New Zealand tour Of India

India vs New Zealand: भारत दौरे के लिए 32 साल का यह ऑलराउंडर कीवी टीम में शामिल, चोटिल हेनरी को किया रिप्लेस

Mon, 09 Jan 2023 12:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Jan 2023 12:58 PM IST
सार

ब्रेसवेल ने घरेलू क्रिकेट में बल्ले और गेंद से खूब कमाल किया है और वह अच्छी फॉर्म में हैं। वह बुधवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज जैकब डफी को भारत दौरे के लिए टिम साउदी की जगह टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Doug Bracewell Replaces Injured Matt Henry For ODI Series against India - Pakistan; New Zealand tour Of India
मैट हेनरी और डग ब्रेसवेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चोटिल मैट हेनरी की जगह न्यूजीलैंड ने ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल को भारत और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। कराची में दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन पेट में खिंचाव के कारण हेनरी को पाकिस्तान और भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से बाहर कर दिया गया था। 31 साल के इस तेज गेंदबाज को दो से चार हफ्ते के आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

68 अंतरराष्ट्रीय कैप के साथ 32 साल के ब्रेसवेल ने पिछले अप्रैल में नीदरलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भाग लिया था। ब्रेसवेल ने घरेलू क्रिकेट में बल्ले और गेंद से खूब कमाल किया है और वह अच्छी फॉर्म में हैं। वह बुधवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज जैकब डफी को भारत दौरे के लिए टिम साउदी की जगह टीम में शामिल किया गया है। 13 जनवरी को पाकिस्तान में तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत की यात्रा करेगी।


मैट हेनरी और विलियम्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी-फरवरी में ही छह मैचों के लिए भारत न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इंदौर, रांची और लखनऊ को भी एक-एक मैच की मेजबानी मिली है। सीरीज की शुरुआत 18 जनवरी को हैदराबाद में वनडे मैच से होगी। इंदौर में 24 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे खेला जाएगा। वहीं, 27 जनवरी को रांची में पहला टी20 खेला जाएगा। 29 जनवरी को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 खेला जाएगा। इस सीरीज का अंत अहमदाबाद में होगा।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि ब्रेसवेल वनडे टीम में हेनरी के लिए लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट थे। स्टीड ने सोमवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) से कहा-  ब्रेसवेल काफी अनुभवी गेंदबाज हैं और हमें लगता है कि अपनी स्किल से हमारे लिए मददगार साबित होंगे। हमारे पास जो पहले से विकल्प मौजूद हैं, उन्हें वह पाकिस्तान और भारत के खिलाफ सीरीज में काफी मदद करेंगे। यह एक अच्छा मिश्रण होगा।

How it went wrong for Doug Bracewell as dead parrot leaves cricket career  on the line | Stuff.co.nz
डग ब्रेसवेल

स्टीड ने कहा- ब्रेसवेल के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीनों प्रारूपों में अनुभव है, उपमहाद्वीप में अनुभव है और इस सीजन में पहले ही अपनी स्किल का प्रदर्शन कर चुके हैं। कराची में ड्रॉ हुए टेस्ट के अंतिम दिन हेनरी को चोट लगने के बारे में स्टीड ने कहा- मैट कई वर्षों से हमारे वनडे गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते रहे हैं और मुझे पता है कि वह टीम से बाहर होने से निराश हैं। महत्वपूर्ण घरेलू सीरीज आने के साथ, यह महत्वपूर्ण है कि उनके पास आने वाले हफ्तों में पूरी तरह से ठीक होने का समय हो।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की संशोधित वनडे टीम: टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलेन, डग ब्रेसवेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लोकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच संख्या

तारीख

मैच

वेन्यू

1

18 जनवरी

पहला वनडे

हैदराबाद

2

21 जनवरी

दूसरा वनडे

रायपुर

3

24 जनवरी

तीसरा वनडे

इंदौर

4

27 जनवरी

पहला टी20

रांची

5

29 जनवरी

दूसरा टी20

लखनऊ

6

1 फरवरी

तीसरा टी20

अहमदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed