{"_id":"96d6c64c-c2c9-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"donald-and-uthappa-taken-by-surprise","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा का फैसला सुन उछल पड़े पुणे के खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहारा का फैसला सुन उछल पड़े पुणे के खिलाड़ी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 22 May 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल से सहारा की पुणे वॉरियर्स टीम के हटने का फैसला जितना इस टूर्नामेंट के लिए चौकाने वाला था उतना ही इससे जुड़े स्टाफ के लिए भी था।
विज्ञापन
पुणे वॉरियर्स के कोच एलन डोनाल्ड और टीम के सीनियर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने माना है कि वो इस फैसले से वे चौंके हैं।
डोनाल्ड ने कहा कि मैं बड़ी हैरत में हूं क्योंकि हमने अगले वर्ष की संभावनाओं के बारे में ज्यादा तो नहीं लेकिन हल्के फुल्के अंदाज में बातचीत की थी।
टीम मालिक भी अगले सत्र और अगले तीन वर्षों के लिए काफी उत्साहित थे क्योंकि अगले वर्ष हमें नए अनुबंध और नए खिलाड़ी मिलने थे।
वहीं उथप्पा ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ ने आईपीएल से हटने के बारे में कोई बातचीत नहीं की थी। उन्होंने कहा कि मैं अपने आई पैड पर सर्च कर रहा था कि तभी मैंने पुणे के आईपीएल से हटने की हैडलाइन देखी।
विज्ञापन
मैं तो जैसे अपनी जगह से उछल पड़ा था कि यह क्या हुआ। उथप्पा ने कहा कि मैं चौंका तो हूं लेकिन पूरी तरह स्तब्ध नहीं हूं। इस सत्र के अनुबंध समाप्त हो रहे हैं और खिलाड़ी अगले आईपीएल से पहले नई नीलामी में उतरेंगे।
विज्ञापन