'धोनी ने शायद फैसला कर लिया है, वे भारतीय टीम की नीली जर्सी फिर से नहीं पहनना चाहेंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को नहीं लगता कि महेंद्र सिंह धोनी फिर भारतीय टीम के लिए खेलेंगे। धोनी पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के लिए अंतिम बार खेले थे। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम चैट के दौरान धोनी के भविष्य के बारे में पूछने पर हरभजन ने कहा, ‘जब मैं चेन्नई सुपरकिंग्स के शिविर में था तो लोगों ने मुझसे धेानी के बारे में पूछा। मैं नहीं जानता, यह उन पर निर्भर करता है। आपको जानने की जरूरत है कि वह फिर से भारत के लिए खेलना चाहते हैं या नहीं।’
उन्होंने कहा, ‘जहां तक मैं उन्हें जानता हूं, वह भारतीय टीम की नीली जर्सी फिर से नहीं पहनना चाहेंगे। आईपीएल में खेलेंगे लेकिन भारत के लिए, मुझे लगता है कि उन्होंने फैसला कर लिया था कि विश्व कप (2019) उनका अंतिम टूर्नामेंट था।’