Video: बल्लेबाज चोटिल हुआ तो मैदान में पहुंची डॉक्टर, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस, जानें पूरा मामला
वारयल वीडियो में देखा जा सकता है कि बल्लेबाज को चोट लगने के बाद डॉक्टर मैदान में आती हैं। हालांकि, चोटिल खिलाड़ी को इलाज की जरूरत नहीं पड़ती पर डॉक्टर की खूबसूरती देख सभी का ध्यान उनकी तरफ चला जाता है।
विस्तार
यह वीडियो पाकिस्तान के किसी घरेलू टूर्नामेंट का है। बल्लेबाज फहम स्ट्राइक पर होते हैं और गेंदबाज ममून उर रियाज की बाउंसर पर नीचे बैठने की कोशिश करते हैं। हालांकि, गेंद बल्लेबाज की आशा के अनुरूप ऊपर नहीं उठती और उनकी पीठ पर लग जाती है। ऐसे में डॉक्टर मैदान पर आती हैं। हालांकि, बल्लेबाज गेंद लगने से ज्यादा चोटिल नहीं होता है और फिर से बल्लेबाजी के लिए तैयार हो जाता है।
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) July 18, 2023
Omdsss😭😭😭
— Tushar Dingare (@tushardingare1) July 19, 2023
kitni cute hai bhai😍😍😍😍😍 https://t.co/0xDmDavMLt
इस बीच सबकी निगाह डॉक्टर पर पड़ी और उनकी खूबसूरती पर सभी की निगाहें टिकी रह गईं। कैमरामैन भी बार-बार डॉक्टर को दिखाते रहे और अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 18 जुलाई को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, लेकिन अभी भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं और डॉक्टर की खूबसूरती चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।