फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   do or die match for zimbabwe vs south africa

‘करो या मरो’ मुकाबला, द अफ्रीका से भिड़ेगा जिम्बाब्वे

Thu, 20 Sep 2012 04:24 PM IST
हम्बनटोटा/एजेंसी
हम्बनटोटा/एजेंसी Updated Thu, 20 Sep 2012 04:24 PM IST
विज्ञापन
do or die match for zimbabwe vs south africa
श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप ट्वंटी-20 के उद्घाटन मैच में 82 रन से हार चुकी जिम्बाब्वे की टीम बृहस्पतिवार को जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी तो टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। हालांकि क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में दुनिया की नंबर टीम को हराना उसके लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


एबी डीविलियर्स की टीम को वर्ल्ड कप से पहले केवल एक अभ्यास मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उसने न्यूजीलैंड को नौ रन से शिकस्त दी। टीम के पास रिचर्ड लेवी, जाक कालिस, डीविलियर्स, हाशिम अमला, डेल स्टेन, एल्बी मोर्कल और रोबिन पीटरसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जिनसे पार पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं।
विज्ञापन


हालांकि जिम्बाब्वे की टीम भी उलटफेर का माद्दा रखती है। टीम बेशक श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 100 रन पर ठिठक गई लेकिन उसके पास हैमिल्टन मसाकाद्जा, कप्तान ब्रैंडन टेलर, एल्टन चिगुम्बुरा और प्रोस्पर उत्सेया जैसे उम्दा खिलाड़ी हैं जो चल गए तो अपनी टीम को जिताकर ही दम लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed