टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को शामिल नहीं किए जाने को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मुझे समझ में नहीं आता कि केएल राहुल को बॉक्सिंग डे टेस्ट में क्यों नहीं शामिल किया गया।'
सवालों के घेरे में टीम प्रबंधन, पूर्व चयनकर्ता ने पूछा- इस खिलाड़ी को क्यों किया गया ड्रॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकांत ने कहा, 'हैरानी की बात है कि प्लेइंग इलेवन में राहुल के लिए कोई जगह नहीं थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक भी मैच नहीं खेला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो अभ्यास मैच गंवाए और एडिलेड में खेले गए पहला पिंक बॉल टेस्ट भी।
Don't get why @klrahul11 is dropped for the boxing test! #BoxingDayTest
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की तरफ से दो खिलाड़ियों को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा। चोट की वजह से सीरीज से बाहर होने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह पर इस मैच में मोहम्मद सिराज टेस्ट डेब्यू करेंगे।
वहीं, बल्लेबाजी में शुभमन गिल को पदार्पण का मौका मिलेगा, उन्हें पृथ्वी शॉ की जगह टीम में शामिल किया गया है। इनके अलावा ऋषभ पंत को ऋद्धिमान साहा की जगह विकेटकीपर बनाया गया है। वहीं फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की भी टीम में वापसी हुई है।
उधर, जाने माने कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी दूसरे बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि टीम में इतने बदलाव दर्शाता है कि टीम प्रबंन ने पहले टेस्ट मैच में बहुत सारी गलतियां की थीं।