फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvsIND: यादों में डीन जोन्स, बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन दी जाएगी श्रद्धांजलि

Fri, 25 Dec 2020 09:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 25 Dec 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Australia vs india boxing day test match: pay tributes to dean jones
डीन जोन्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार यानी कल से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कमेंटेटर डीन जोन्स को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जी हां, चाय काल के दौरान एक विशेष श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। उस वक्त उनकी पत्नी और बेटियां भी मौजूद रहेंगी। 


 

Australia vs india boxing day test match: pay tributes to dean jones
डीन जोंस - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि डीन जोन्स का निधन मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। जोन्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के ब्रॉडकास्ट से जुड़े हुए थे। वहीं, उनकी पत्नी जेन डोन्स ने कहा, मुझे उम्मीद है कि कल (शनिवार) का उत्सव भरा होगा और हम इसे उसी तरह देख भी रहे हैं।

Australia vs india boxing day test match: pay tributes to dean jones
एमसीजी

उन्होंने आगे कहा कि यह सच है कि कोरोना के बीच में केवल 10 लोगों की अनुमति दी गई थी। उस समय हम बहुत अकेल थे। कुछ लोगों के लिए इसका हिस्सा बनना अच्छा होगा। लड़कियां कुछ करने के लिए रोमांचित हैं।' ऑस्ट्रेलिया समयानुसार 3 बजकर 24 मिनट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस दौरान एक वीडियो भी दिखाया जाएगा। बता दें कि एमसीजी डीन जोन्स का सबसे पसंदीदा ग्राउंड था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia vs india boxing day test match: pay tributes to dean jones
डीन जोन्स - फोटो : crictracker

बता दें कि जोन्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट और 164 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 3631 तो वहीं वन-डे में 6068 रन बनाए हैं। जोन्स ऑस्ट्रेलिया के 324वें टेस्ट खिलाड़ी थे और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 324 रन उनका उच्चतम स्कोर था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed