फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh lad says Rohit sharma became successful Test opener due to captain Virat kohli 

'कप्तान विराट के भरोसे से रोहित बने कामयाब टेस्ट ओपनर'

Fri, 25 Oct 2019 03:58 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 25 Oct 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Dinesh lad says Rohit sharma became successful Test opener due to captain Virat kohli 
विराट-रोहित - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज रहे रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड टेस्ट में भी ओपनर के रूप में अपने शिष्य की कामयाबी से गदगद हैं। लाड ने अमर उजाला से कहा कि रोहित को टेस्ट करियर के शुरू में जो मौके मिले उन्होंने जमने के बाद गलत शॉट खेलकर उन्हें गंवा दिया। इंग्लैंड में वनडे विश्व में रोहित ने शुरू के दस ओवर संभल कर खेले। 

विज्ञापन


उन्होंने शॉट खेलने के लिए ढीली गेंद का इंतजार किया। यह उनके टेंपरामेंट में बड़ा बदलाव था। शुरू में कुछ संभल कर खेलने की बदली सोच और रणनीति रोहित के बहुत काम आई। विश्व कप की कामयाबी ने रोहित की बतौर ओपनर सोच तो बदली ही उन्हें यह भरोसा भी दिया कि वह टेस्ट में भी इस क्रम पर कामयाब हो सकते हैं। अब तो रोहित जब तक टेस्ट में खेलेंगे ओपनिंग ही करेंगे। रोहित ने बतौर टेस्ट ओपनर शुरुआती हड़बड़ी छोड़ दी है। 
विज्ञापन


रोहित की एक बड़ी ताकत यह है कि वह बाउंसर पर जवाबी हमला बोल कर तेज गेंदबाजों के हमलों की धार कुंद कर देते हैं। उनके लिए सबसे अच्छी बात कप्तान विराट कोहली का भरोसा जताना रहा। उनके भरोसे के कारण ही रोहित खुद को कामयाब टेस्ट ओपनर के रूप में स्थापित कर पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी सच है कि धोनी ऐसे कप्तान रहे जिन्होंने उन पर सबसे ज्यादा भरोसा किया। टीम इंडिया की ताकत रोहित, मयंक, पुजारा, कोहली और रहाणे के रूप में दुनिया के पांच बेहतरीन बल्लेबाज हैं। कभी दुनिया के तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को आतंकित करते थे। आज उमेश, शमी और इशांत जैसे रफ्तार के सौदागरों से दुनिया भर की टीमें खौफ खाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed