फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dinesh karthik says its tough to comeback in indian team instead of debut

कड़ा संघर्ष करके टीम इंडिया में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक ने खोले कई राज

Fri, 10 Nov 2017 03:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 10 Nov 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
dinesh karthik says its tough to comeback in indian team instead of debut
दिनेश कार्तिक - फोटो : indian express

दिनेश कार्तिक के न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वन-डे में नाबाद 64 रन की पारी बिलकुल सही समय आई, न सिर्फ टीम इंडिया के लिए बल्कि खुद क्रिकेटर के लिए भी। 92 गेंदों में खेली गई इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज 1-1 से बराबर की। इस पारी से 32 वर्षीय कार्तिक को नई उम्मीद भी मिल गई है।

विज्ञापन


इस वर्ष दिनेश कार्तिक के लिए यह दूसरा वन-डे मुकाबला था। इससे पहले उन्होंने जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर अपना आखिरी वन-डे खेला था। इस तरह टीम इंडिया की अंतिम एकादश में जगह पाने की तमन्ना कार्तिक की तीन वर्ष बाद पूरी हुई थी।
विज्ञापन


157 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके कार्तिक ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता उनके लिए अलग तरह से आई। कार्तिक ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी डेब्यू से हमेशा ज्यादा कठिन होती है। जब आप लंबे समय के बाद अंतिम एकादश का हिस्सा बनो तो आपको मानसिक दबाव से लड़कर अपने आप को साबित करना होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक का नाम 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भी था, लेकिन वो सिर्फ वार्म-अप मैच ही खेल सके थे। बहरहाल, कार्तिक ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 64* और 37 रन की पारी से उन्हें काफी मदद मिली। उन्होंने कहा, 'मुझे महसूस हो रहा है कि अब अच्छी पोजीशन में हूं। मुझे मौके मिले और खुश हूं कि क्रीज पर समय बिता पाया और रन बनाए।'

धोनी के बारे में कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

dinesh karthik says its tough to comeback in indian team instead of debut
दिनेश कार्तिक - फोटो : bcci

2019 वर्ल्ड कप को देखते हुए कार्तिक का चयन सार्थक लग रहा है। टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने प्रदर्शन भी अच्छा किया है। अभी यह सवाल भी उठे कि धोनी के साथ बैकअप विकेटकीपर के रूप में कार्तिक फिट बैठते हैं। हालांकि, कार्तिक अपने भविष्य को लेकर चिंतित नहीं है।

उन्होंने कहा, 'फिलहाल रवि शास्त्री और विराट कोहली अच्छा कम कर रहे हैं। टीम अभी विजयी क्रम में है जो अच्छी बात है। मेरे लिए जरूरी है कि जो भी भूमिका मिले उसमें अच्छे से योगदान दे सकूं। मुझे अपनी पोजीशन भी नहीं पता है, लेकिन क्रिकेट के तीनों विभागों में मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूँ।'

कार्तिक को वन-डे में युवाओं ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पर तरजीह दी गयी। हालांकि, कार्तिक के टीम से बाहर होने का प्रमुख कारण एमएस धोनी का उदय रहा। इस बारे में कार्तिक ने कहा, 'धोनी शानदार क्रिकेटर हैं। उनके योगदान को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है। उनका आपकी टीम में होना अच्छा होता है।'

इसके अलावा कार्तिक ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की टीम को बेस्ट फील्डिंग टीम करार दिया। उन्होंने कहा, 'यह टीम बेहद मजबूत इसलिए है क्योंकि बल्लेबाजी में गहराई है। इसके साथ ही फील्डिंग में टीम इंडिया सर्वश्रेष्ठ है। यह किसी उपलब्धि से कम नहीं कि हमने कीवी खिलाड़ियों से बेहतर फील्डिंग की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed