फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh Karthik Injured in IND vs SA T20 WC Match Rishabh Pant came for wicketkeeping

T20 WC: भारतीय टीम को बड़ा झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में चोटिल हुए कार्तिक, ऋषभ पंत ने की विकेटकीपिंग

Sun, 30 Oct 2022 10:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 30 Oct 2022 10:10 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान दिनेश कार्तिक चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। 
 

विज्ञापन
Dinesh Karthik Injured in IND vs SA T20 WC Match Rishabh Pant came for wicketkeeping
दिनेश कार्तिक (बाएं) ऋषभ पंत (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में टीम इंडिया को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। अपने बाकी दो मैचों में बांग्लादेश और नीदरलैंड को हराकर भारत आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, लेकिन इस मैच में हार के साथ ही भारत को बड़ा झटका लगा है। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस मैच के दौरान चोटिल हो गए। 
विज्ञापन


कार्तिक के चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत ने आखिरी पांच ओवरों में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। कार्तिक की चोट कितनी गंभीर है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन उनका मैदान छोड़कर बाहर जाना भारत के लिए बड़ा झटका है। इस टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक बतौर फिनिशर खेल रहे हैं। उनके चोटिल होने पर पंत टीम में शामिल होंगे, लेकिन इससे भारतीय टीम का संतुलन बिगड़ जाएगा और भारत के पास कोई अच्छा फिनिशर नहीं होगा। 
विज्ञापन

IND vs SA: टी20 विश्व कप में 13 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से हारा भारत, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में कार्तिक नौवें ओवर में ही बल्लेबाजी के लिए आ गए थे। उन्होंने 15 गेंदों में सिर्फ छह रन बनाए, लेकिन सूर्यकुमार यादव के साथ 52 रन की अहम साझेदारी की। इसी वजह से भारत इस मैच में लड़ने लायक स्कोर तक पहुंच सका। उनका चोटिल होना भारत के लिए बड़ा झटका है। 

IND vs SA Photos: विराट से कैच छूटने पर हैरान हुए अश्विन, सूर्यकुमार के आउट होते ही पार्नेल ने ली राहत की सांस

पहले ही चोट से जूझ रही है भारतीय टीम
इस टूर्नामेंट में पहले ही भारतीय टीम चोट से जूझ रही है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा टूर्नामेंट से पहले ही चोटिल होकर बाहर हो गए थे। इसके बाद रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल दीपक चाहर भी चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब दिनेश कार्तिक की चोट गंभीर हुई तो टीम इंडिया मुश्किल में पड़ सकती है। 

IND vs SA Analysis: 133 के स्कोर पर भी खूब लड़े गेंदबाज, विराट-रोहित की गलती पड़ी भारी, जीती बाजी हार गया भारत

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दो गेंद रहते 137 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप ने दो विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने चार और वेन पार्नेल ने तीन विकेट लिए। एडेन मार्करम ने 52 रन बनाए और डेविड मिलर ने 59 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed