फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dilip Doshi Died: cricket world mourns on death of Dilip Doshi, from BCCI to Sachin-Shastri expressed grief

Dilip Doshi Died: दिलीप दोषी के निधन पर क्रिकेट जगत  में शोक की लहर, BCCI से लेकर सचिन-शास्त्री ने जताया दुख

Tue, 24 Jun 2025 01:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 Jun 2025 01:18 PM IST
सार

दिलीप के साथ खेल चुके पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उन्हें 'बेदाग, एक सज्जन व्यक्ति और बेहतरीन गेंदबाज' के रूप में याद किया।

विज्ञापन
Dilip Doshi Died: cricket world mourns on death of Dilip Doshi, from BCCI to Sachin-Shastri expressed grief
दिलीप दोषी - फोटो : Sachin Tendulkar Twitter

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सचिन तेंदुलकर समेत भारतीय क्रिकेट समुदाय ने बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका सोमवार को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 77 साल के थे। बीसीसीआई ने भी दिलीप दोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन


दिलीप ने 1979 में 32 वर्ष की उम्र में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और 1979 से 1983 के बीच 33 टेस्ट और 15 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 114 टेस्ट विकेट लिए, जिसमें छह बार पारी में पांच विकेट शामिल है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 238 मैचों में 898 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुलकर ने 1990 के इंग्लैंड दौरे में दोषी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, 'मैं दिलीप भाई से पहली बार 1990 में ब्रिटेन में मिला था और उस दौरे पर उन्होंने मुझे नेट्स पर गेंदबाजी की थी। वह मुझसे बहुत प्यार करते थे और मैंने भी उनकी भावनाओं का सम्मान किया। मुझे उनकी बहुत याद आएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'

Dilip Doshi Died: cricket world mourns on death of Dilip Doshi, from BCCI to Sachin-Shastri expressed grief
दिलीप दोषी - फोटो : BCCI
दिलीप के साथ खेल चुके पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उन्हें 'बेदाग, एक सज्जन व्यक्ति और बेहतरीन गेंदबाज' के रूप में याद किया। शास्त्री ने कहा, 'उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। दिलीप दिलीप के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ।' बिशन सिंह बेदी के संन्यास के बाद 1979 में दिलीप ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और 1983 तक कुल 33 मैच खेले और 114 विकेट हासिल किए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता सुनील जोशी ने ट्वीट किया, 'अब भी यकीन नहीं हो रहा है, हमने पिछले बुधवार को ही बात की थी और वह ठीक लग रहे थे। दिलीप दिलीप सर के निधन से दिल टूट गया है। वह मैदान पर महान खिलाड़ी थे और मैदान के बाहर सच्चे सज्जन व्यक्ति थे। वह मेरे लिए बहुत मायने रखते थे और यह क्षति बेहद निजी है। दिलीप परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।'

Dilip Doshi Died: cricket world mourns on death of Dilip Doshi, from BCCI to Sachin-Shastri expressed grief
दिलीप दोषी - फोटो : Saurashtra Cricket Association
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा, 'दिलीप भाई के निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया। भगवान उनके परिवार और दोस्तों को इस दुख को सहने की शक्ति दे। नयन (दिलीप के पुत्र) तुम्हारे बारे में सोच रहा हूं दोस्त।'

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने लिखा, 'दिल टूट गया है और मैं अब भी दिलीप अंकल के निधन से सदमे में हूं। वह वाकई बहुत खास थे।' पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा, 'यह बड़ा सदमा है। भारत के दिग्गज क्रिकेटर दिलीप दिलीप का 77 साल की उम्र में लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भगवान उनके परिवार और करीबी लोगों को इस दुख से उबरने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

Dilip Doshi Died: cricket world mourns on death of Dilip Doshi, from BCCI to Sachin-Shastri expressed grief
दिलीप दोषी का निधन (फाइल) - फोटो : एक्स@ बीसीसीआई
पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा और हरभजन सिंह ने भी दिलीप को श्रद्धांजलि अर्पित की। ओझा ने कहा, 'दिलीप दिलीप सर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उन्होंने भारतीय क्रिकेट की सेवा गरिमा और धैर्य के साथ की। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।' हरभजन ने लिखा, 'दिलीप दिलीप सर की आत्मा को शांति मिले। परिवार के प्रति संवेदना।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed