{"_id":"6000367b8ebc3e333a554951","slug":"did-not-hear-any-complaints-from-indian-players-tim-paine-on-brisbane-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन को लेकर कंगारुओं ने उड़ाया था भारतीय टीम का मजाक, अब कप्तान पेन ने कही ये बात ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्वारंटीन को लेकर कंगारुओं ने उड़ाया था भारतीय टीम का मजाक, अब कप्तान पेन ने कही ये बात
Thu, 14 Jan 2021 05:48 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 14 Jan 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
टिम पेन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने गुरुवार को स्वीकार किया कि बायो बबल में टीम इंडिया के लिए जिंदगी चुनौतीपूर्ण होगी, क्योंकि वे परिवार से दूर हैं। इसके साथ ही कंगारू कप्तान ने कहा कि स्टीव स्मिथ सहित उनके खिलाड़ी भी यूएई में आईपीएल के बाद से इसी तरह की मुश्किलों का सामना कर चुके हैं।
विज्ञापन
पेन ने कहा, मैंने ऐसी टिप्पणियां नहीं देखी और सच कहूं तो भारतीय खिलाड़ियों की भी कोई टिप्पणियां नहीं पढ़ीं। यह सभी के लिए चुनौतपूर्ण रहा है और उनके लिए ज्यादा क्योंकि वे अलग देश में हैं और अपने परिवार से ज्यादा दूर हैं।'
विज्ञापन
कंगारू कप्तान ने आगे कहा, 'मैं जानता हूं कि वे किस परेशिानियों से गुजर रहे होंगे और मैं जानता हूं कि स्टीव स्मिथ व पैट कमिंस भी उन्हीं की तरह परेशानियों को झेला है। यह मुश्किल है कि लेकिन मैंने भारतीय खिलाड़ियों से सीधे तौर पर कुछ भी नहीं सुना है।'
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले पेन के साथी खिलाड़ी मिशेल स्टार्क की पत्नी सदर्न स्टार्स की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एलिसा हिली ने टीम इंडिया के ब्रिस्बेन पृथकवास की कथित शिकायतों का मजाक उड़ाया था।