धोनी के घर आने वाला है नया मेहमान, साक्षी हुईं प्रेगनेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही पिता बन सकते हैं। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी प्रेगनेंट हैं।
अंग्रेजी समाचारपत्र हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि साक्षी धोनी चार महीने से कुछ अधिक समय से प्रेगनेंट हैं। सूत्रों ने कहा है कि प्रेगनेंसी के पहले तीन महीने में वो पूरी तरह स्वस्थ्य थीं।
इससे पहले अप्रैल महीने में भी ऐसी अफवाहें आई थी कि साक्षी धोनी प्रेगनेंट हैं। हालांकि उन्होंने उन रिपोर्ट्स से इनकार कर दिया था। समाचार पत्र ने कहा कि साक्षी दिल्ली के वसंतकुंज में एक डॉक्टर से परामर्श ले रही हैं। सूत्रों का कहना है कि इन दिनों धोनी अपना अधिकांश समय साक्षी के साथ ही बिता रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी चार जुलाई, 2010 को विवाह के बंधन में बंधे थे। साक्षी उस समय होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं।
पहले भी आई थी ऐसी खबर
अप्रैल में ऐसी खबर आई थी कि धोनी दंपति जुलाई में माता-पिता बन सकते हैं। हालांकि धोनी की पत्नी साक्षी ने खबरों को गलत बताया था। उन्होंने ट्विटर के जरिए सफाई दी थी।
ट्विटर पर उन्होंने कहा था कि "वाव, मैं प्रेगनेंट हूं। यह मेरे लिए एक खबर जैसी है। दो साल पहले भी ऐसी खबर आई थी। आश्चर्य है कि किसने इस बार बेवकूफ बनाया। और ऐसे कितने हैं जिन्होंने इस खबर पर विश्वास कर लिया।"
बाद में उन्होंने एक और ट्वीट कर अपने उन फॉलोअर्स को धन्यवाद भी दिया था, जिन्होंने इस खबर को जानने के बाद उन्हें बधाई संदेश दिए थे।