फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni says we will come back in world cup 2015

हार के बाद धोनी बोले, प्लानिंग से चल रहे हैं

Sat, 31 Jan 2015 04:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 31 Jan 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
dhoni says we will come back in world cup 2015

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के बाद टीम इंडिया त्रिकोणीय सीरीज में भी हार गई है। दो सीरीज में लगातार हार के बाद भले ही टीम इंडिया कई क्रिकेट दिग्गजों के निशाने पर हो लेकिन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनकी बातों से इत्तेफाक नहीं रखते।

विज्ञापन


लगातार हार के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी की पोल खुल गई है। शुक्रवार को इंग्लैड के खिलाफ मैच को छोड़ दे तो टीम का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम फेल रहा। इसका खामियाजा मध्यम क्रम के बल्लेबाजों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


लेकिन शुक्रवार को टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शतक से करीब तक रन जोड़े। फिर भी टीम एक बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही। नतीजन टीम फाइनल के लिए रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के हाथो हार मिलने के बाद टीम इंडिया के वनडे कप्तान धोनी का कहना है कि चिंता की बात नहीं है, टीम वर्ल्ड कप के लिए प्लानिंग से चल रही है।

"कुछ चीजें अपेक्षा के अनुरुप नहीं रही"

dhoni says we will come back in world cup 2015

टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि त्रिकोणीय सीरीज में गेदबाजों को लेकर कुछ परीक्षण किया गया। यह सब कुछ वर्ल्ड कप से पहले प्लानिंग के तहत किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वर्ल्ड कप में कितने गेंदबाजों को मैच में उतारा जाए।

धोनी ने कहा, " इन मैचों में हमे पता चला कि टीम में पांच गेंदबाजों को शामिल करना ठीक नहीं है। शुक्रवार को तीन सीमर और दो स्पिनर लिए गए। जिससे हमारी बल्लेबाजी में प्रभाव पड़ा। "

उन्होंने साफ संकेत दिया कि वर्ल्ड कप के लिए टीम में तीन के बजाय दो सीमर गेदबाज और दो स्पिन गेंदबाज शामिल किए जाएगा। बकौल धोनी, " स्टुअर्ट बिन्नी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते है। इसलिए वह एक सीमर की कमी को भी पूरा कर सकते है, दूसरी ओर अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और आर अश्विन स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते है।"

हालांकि धोनी ने कहा कि अक्षर पटेल को ऑस्ट्रेलियाई धरती में बल्लेबाजी में सुधार का और मौका मिलना चाहिए, क्योंकि उन्हें यहां खेलने का अनुभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed