फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhoni's childhood coach stamped Sushant singh rajput's helicopter shot after training from Kiran More

मोरे से प्रशिक्षण लेने के बाद धोनी के बचपन के कोच ने लगाई थी सुशांत के हेलीकॉप्टर शॉट पर मुहर

Mon, 15 Jun 2020 01:09 AM IST
Rajeev Rai  हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
 हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 15 Jun 2020 01:09 AM IST
सार

  • मोरे से प्रशिक्षण लेने के बाद धोनी के बचपन के कोच ने लगाई थी सुशांत के हेलीकॉप्टर शॉट पर मुहर
  • धोनी के कोच भी सुशांत के हेलीकाप्टर शॉट पर कर उठे थे वाह-वाह

विज्ञापन
Dhoni's childhood coach stamped Sushant singh rajput's helicopter shot after training from Kiran More
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी के स्कूली दिनों के कोच केशव रंजन बनर्जी को अभी भी अच्छी तरह याद है जब धोनी के कुछ दोस्त सुशांत सिंह राजपूत को उनके पास रांची लेकर आए थे। दोस्तों ने यही कहा कि सुशांत धोनी भाई पर बन रही फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में उनका किरदार निभाने जा रहे हैं। उन्हें धोनी के कुछ खास स्ट्रोक्स के बारे में सुशांत को बताना है। कोच के मुंह से सीधा यही निकला कभी क्रिकेट खेला है। सुशांत का जवाब था हां, सर स्कूल स्तर पर क्रिकेट खेली है। बस आप धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट को सिखा दें। केशव के मुताबिक यह आसान नहीं था, लेकिन सुशांत ने दो दिनों में दिखाए गए अपने प्रदर्शन से धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट पर उनसे मुहर लगवा ली।

विज्ञापन


केशव अमर उजाला से खुलासा करते हैं कि उन्हें अच्छी तरह ध्यान है कि सुशांत हेलीकॉप्टर शॉट पर उनकी मुहर लगवाने के लिए किस तरह आतुर थे। सुशांत ने उन्हें बताया कि वह धोनी के विकेट कीपिंग स्टाइल और हेलीकॉप्टर शॉट पर पिछले लगभग एक साल से पूर्व टेस्ट क्रिकेटर किरन मोरे के संरक्षण में प्रैक्टिस कर रहे हैं। लेकिन सुशांत का कहना था कि फिनिशंग टच आपको ही देना है। वह सुशांत को धोनी के डीएवी स्कूल लेकर गए। वहां उन्होंने धोनी स्टाइल के कई स्ट्रोकों समेत हेलीकॉप्टर शॉट की बल्लेबाजी उन्हें दिखाई। फिर उन्होंने सुशांत को कुछ हिदायतें दीं। इसके बाद इस स्ट्रोक में और ज्यादा समानता के लिए वह झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के इंडोर स्टेडियम में उन्हें लेकर गए। वहां उन्होंने घंटो की प्रैक्टिस के बाद इस स्ट्रोक को धोनी के अनुसार लगाना सीख ही लिया।
विज्ञापन


सुशांत की सादगी नहीं भूली धोनी के कोच को
केशव के अनुसार उन्हें फिल्मों में रुचि नहीं है, लेकिन उन्होंने फिल्मी कलाकारों के बारे में काफी सुना और पढ़ा है। जब धोनी के दोस्त सुशांत को उनके पास लेकर आए थे तब उन्हें भी लगा कि फिल्म स्टार है थोड़ा नकचढ़ा होगा। उन्हें लगा कि हीरो तो बहुत तरह के होते हैं लेकिन एक हीरो में सादगी भी होती है वह उन्हें सुशांत को देखकर पता लगा। जिस सादगी से उन्होंने धोनी के स्ट्रोक सीखे। उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा शख्स अचानक इस दुनिया को छोडने का कदम उठा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed