फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhoni rested for three Sri Lanka ODIs.

धोनी की जगह टीम इंडिया के कप्तान बने विराट कोहली

Wed, 22 Oct 2014 12:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Oct 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
Dhoni rested for three Sri Lanka ODIs.

नवंबर में श्रीलंका के साथ होने वाले 5 एकदिवसीय मैचों सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया गया है। उनकी जगह टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज टीम के बीच में दौरा रद्द करने के बाद श्रीलंकाई टीम को इस सीरीज के लिए बुलाया गया है। बता दें कि भुगतान को लेकर अपने बोर्ड से विवाद के चलते वेस्टइंडीज की टीम भारत के साथ चल रही 5 मैचों की वनडे सीरीज को बीच में छोड़कर चली गई थी। भारत ने 4 मैचों की इस सीरीज को 2-1 से जीत ली थी। तीसरा मैच तूफान के कारण नहीं खेला जा सका था।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज दौरे के दौरान आराम करने वाले देश के शीर्ष फिरकी गेंदबाज आर अश्विन की इस सीरीज में वापसी हुई और उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा दो अन्य फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा और अक्षर पटेल भी टीम में हैं। जबकि आलराउंडर रवींद्र जडेजा भी टीम में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रिदिमान साहा, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, अमित मिश्रा, मुरली विजय, वरुण आरोन और अक्षर पटेल।

कुलदीप यादव को नहीं मिली जगह

Dhoni rested for three Sri Lanka ODIs.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया में शामिल किए जाने से सुर्खियों में आए कानपुर के युवा स्पिनर कुलदीप यादव को इस सीरीज के लिए शामिल नहीं किया गया है। चाइनामैन शैली के गेंदबाज कुलदीप को एक भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेलने का अनुभव नहीं है। वह भले ही टीम इंडिया में जगह नहीं बना सके हों लेकिन उन्हें 30 अक्टूबर को मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले प्रैक्टिस मैच में शामिल किया गया है।

दूसरी ओर, चोटिल होने के कारण पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट से दर रहने वाले वनडे क्रिकेट में भारत के सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा की भी भारत-ए टीम में वापसी हुई है। हालांकि अंगुली में उनकी चोट की वजह से उन्हें शुरुआती 3 वनडे मैचों से आराम दिया गया है। उनकी चोट 70-80 फीसदी ठीक हो चुकी है।

भारत-ए के लिए घोषित टीमः मनोज तिवारी (कप्तान), उन्मुक्त चंद, मनन वोहरा, करुण नायर, रोहित शर्मा, केदार जाधव, संजू सैमसन, परवेज रसूल, करन शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मनीष पांडे और कुलदीप यादव।  

तीसरी बार कोहली बने हैं टीम के कप्तान

Dhoni rested for three Sri Lanka ODIs.
महेंद्र सिंह धोनी को शुरुआती 3 मैचों के लिए रेस्ट दिए जाने से टीम इंडिया की कमान विराट कोहली को मिल गई है। एक कप्तान के तौर पर कोहली की ये तीसरी वनडे सीरीज होगी।

इससे पहले उन्होंने 2013 में कप्तान धोनी के घायल होने पर वेस्टइंडीज में खेली गई त्रिकोणीय वनडे सीरीज में कप्तानी की थी, जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली थी। उन्होंने पिछले साल जिम्बावे के साथ वनडे सीरीज और मार्च में एशिया कप में भी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी।

हालांक‌ि श्रीलंका के साथ 5 वनडे मैचों की सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन मैच के आयोजन स्‍थलों के बारे में बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि ये मैच कटक, हैदराबाद, रांची, कोलकाता और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। तार‌ीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed