{"_id":"ad42a6b6-5cbd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-relative-also-stands-in-queue-to-buy-tickets-for-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के लिए घंटों कतार में खड़ी रहीं धोनी की भाभी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टिकट के लिए घंटों कतार में खड़ी रहीं धोनी की भाभी
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 13 Jan 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भाभी अपने ही शहर में क्रिकेट मैच देखने के लिए कतार में खड़ी होकर टिकट खरीदतीं दिखीं। कतारों की धक्का-मुक्की का सामना कर रहीं धोनी की भाभी ममता से जब पूछा गया कि आप काउंटर से टिकट क्यूं खरीद रही हैं, इस पर उन्होंने कहा, 'देवर को अपने शहर में देखने की हसरत मुझे यहां तक खींच लाई है'।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि धोनी के होम टाउन रांची में 19 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर शहरवासियों के साथ धोनी के परिवार वालों का उत्साह चरम पर है। एमएस धोनी की भाभी ममता ने अपनी बेटी के साथ तीन घंटे की धक्का-मुक्की के बाद काउंटर से दो टिकटें खरीदी। ममता सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान के बड़े भाई नरेंद्र सिंह की पत्नी हैं। भीड़ ने उन्हें तब पहचान लिया जब उनकी छोटी बेटी बार-बार अपनी मां से पूछ रही थी कि चाचू मैच में खेलेंगे की नहीं।
विज्ञापन
काउंटर के जरिए टिकट खरीदने का कारण पूछने पर ममता ने बताया कि वह अपने देवर (एमएस धोनी) को अपने शहर में खेलते देखना चाहती हैं। धोनी की भाभी ने बताया कि उन्होंने टिकट के लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट संघ (जेएससीए) के अधिकारियों को कई बार फोन लगाने का प्रयास किया पर उन तक नहीं पहुंच सकी। तब वह टिकट के लिए खुद ही काउंटर पर पहुंच गईं और 1500-1500 रुपये के दो टिकट खरीदे हैं।
विज्ञापन
इस बीच को लेकर शहरवासियों के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जेएससीए ने प्रेस रिलीज कर बताया कि अब केवल दस हजार, 12 हजार और 15 हजार रुपये की टिकटें उपलब्ध हैं।