फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni made a worst record

धोनी से अनजाने में बना ये अजीब रिकॉर्ड

Sun, 21 Dec 2014 01:43 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
dhoni made a worst record

एडिलेड के बाद अब ब्रिसबेन टेस्ट में भी हार मिलने के बाद भारतीय टीम के जख्म हरे हो गए हैं। लेकिन इन सब के बीच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चोट और गहरी हैं। इस टेस्ट में अपने खराब प्रदर्शन से उन्होंने एक रिकॉर्ड बना दिया है।

विज्ञापन


विदेशी धरती में बतौर टेस्ट कप्तान धोनी आठवीं बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। ब्रिसबेन टेस्ट के दूसरी पारी में धोनी शून्य पर आउट हुए थे। इस पारी के साथ ही वे सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले मैक पटौदी सात बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि विदेशी धरती में टेस्ट में कप्तानी करते हुए धोनी सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले भारतीय कप्तान बन चुके हैं। इससे पहले सौरव गांगुली 28 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। ब्रिसबेन टेस्ट के साथ ही धोनी बतौर कप्तान 29 मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्श ब्रदर्श के नाम अनोखा रिकॉर्ड

dhoni made a worst record

ब्रिसबेन टेस्ट में रिकॉर्ड बनाने के मामले में ऑस्ट्रलिया भी पीछे नहीं है। ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से खेलते हुए शॉन मार्श और मिशेल मार्श ने भी रिकॉर्ड दर्ज किया है। दोनों भाई मिशेल और शॉन ने ब्रिसबेन में पहली बार एक साथ टेस्ट मैच खेला है। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए यह भाईयों की पांचवी जोड़ी है।

इन दोनों से पहले डेव और नेड ग्रेगोरी, इयान और ग्रेग चैपल, स्टीव और मॉर्क वॉ और चार्ल्स और ऐलेक बैनरमैन भाईयों की जोड़ी अपने देश ऑस्ट्रेलिया के ‌खेल चुकी है।

हैडिन ने भी बनाया रिकॉर्ड

dhoni made a worst record

ब्रिसबेन टेस्ट में न सिर्फ भारतीय टीम की हार बल्कि कई रिकॉर्ड भी दर्ज हुए। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपरों मे जमात में शामिल हो गए हैं। हैडिन ने भारत के खिलाफ पहली पारी में विकेट के पीछे रहते हुए छह कैच लपके।

ह‌ैडिन के अलावा यह‌ रिकॉर्ड वेली ग्राउट, रॉड मार्श और इयान हीली के नाम दर्ज है। हालांकि वरुण एरॉय का एक मुश्किल कैच छोड़ देने से वह अपने सातवें कैच से चूक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed