{"_id":"c31030de-ee86-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"dhoni-friend-former-jharkhand-cricketer-santosh-lal-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट सिखाने वाले दोस्त का निधन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट सिखाने वाले दोस्त का निधन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Jul 2013 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मशहूर हेलीकॉप्टर शॉट सिखाने वाले दोस्त संतोष लाल का मंगलवार देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह पैनक्रिआटाइटिस से पीड़ित थे।
विज्ञापन
संतोष लाल को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया था। उनके इलाज में बचपन के दोस्त धोनी मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर शॉट सिखाने वाला बीमार, मदद कर रहे धोनी
धोनी के अलावा उनके कई मित्रों ने भी उनकी मदद की लेकिन संतोष लाल को बचाया नहीं जा सका। पूर्व रणजी क्रिकेटर संतोष रेलवे में कार्यरत थे।
झारखंड क्रिकेट संघ ने भी उनके इलाज के लिए एक लाख रुपए की मदद की थी। जबकि संघ के सदस्यों ने 39,500 रुपये एकत्र कर संतोष के परिवार को दिए थे।