फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni cracks jokes on sir ravindra jadeja

‘प्लीज, सर रविंद्र जडेजा को धन्यवाद कहिए’

Sun, 14 Apr 2013 10:45 PM IST
नई दिल्ली/चेन्नई/एजेंसी
नई दिल्ली/चेन्नई/एजेंसी Updated Sun, 14 Apr 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
dhoni cracks jokes on sir ravindra jadeja

पिछले कुछ दिनों से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी मजाकिया मूड में लग रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के साथ ट्वीट पर मजाक किया।

विज्ञापन


शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर पर मिली चार विकेट की जीत के बाद धोनी ने रविंद्र जडेजा को सर कहा।

धोनी ने ट्वीट किया, ‘यदि आप सर रविंद्र जडेजा को एक गेंद पर दो रन बनाने के लिए दे तो वह एक गेंद शेष रहते आपको जीत दिला देंगे। सर रविंद्र जडेजा द्विपक्षीय सीरीज में सिर्फ एक टी-20 मैच को लेकर काफी अपसेट थे इसलिए बीसीसीआई को आईपीएल का आइडिया आया। इसलिए आईपीएल के सभी प्रशंसक प्लीज सर रविंद्र जडेजा को धन्यवाद कहिए।’
विज्ञापन


कुछ ही दिन पहले धोनी ने जडेजा पर एक और ट्वीट किया था।

उन्होंने लिखा था, ‘भगवान को एहसास हुआ कि रजनी सर बूढ़े हो रहे हैं इसलिए उन्होंने जडेजा को बनाया। जब सर जडेजा ड्राइव करते हैं तो उनकी जीप एक स्थान पर ही खड़ी रहती है और रोड मूव करता है और जब वह बल्लेबाजी के लिए जाते हैं तो पेवेलियन विकेट की और मूव हो जाता है। सर जडेजा कैच लेने के लिए नहीं दौड़ते लेकिन गेंद उन्हें ढूंढ लेती है और उनके हाथ में गिर जाती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


'‘सर’ का खिताब सिर्फ मजाक है'

आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा उन्हें ‘सर’ कहे जाने को मजाक करार दिया है। जडेजा ने कहा कि यदि उनके साथी खिलाड़ी ‘सर’ कहकर उनका मजाक बना रहे हैं तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है।


जडेजा ने कहा, ‘मेरे विचार से यह मजाक है और हम सब इसका लुत्फ उठा रहे हैं। इसमें सीरियस जैसा कुछ नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैं एक महान व्यक्ति हूं। मैं वही सिर्फ अभी बने रहना चाहता हूं जो मैं अभी हूं। मैं ‘सर’ खिताब के बारे में गंभीरता से कुछ भी नहीं सोच रहा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed