{"_id":"bc217dc4-e935-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-could-be-play-final-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! फाइनल मुकाबले में उतर सकते हैं कैप्टन कूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुशखबरी! फाइनल मुकाबले में उतर सकते हैं कैप्टन कूल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Jul 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया के लिए एक और खुशखबरी है। उनके सफल कप्तान फिट हो गए हैं और खिताबी जंग में वह मैदान पर टीम की अगुवाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीरीज के पहले ही मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी और बाद में वह क्षेत्ररक्षण करने नहीं उतरे। विराट कोहली को टीम की कमान सौंप दी गई थी।
विज्ञापन
उस मैच में भारत को एक विकेट से हार मिली थी। इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका के हाथों भी हार गई। लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद टीम इंडिया सीरीज से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई थी। और लगने लगा कि धोनी के बिना टीम इंडिया बेदम हो गई है।
विज्ञापन
लेकिन कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली के आतिशी शतक के दम पर भारत ने अपने तीसरे लीग मैच में मेजबान विंडीज को हराकर बड़ी जीत हासिल कर उम्मीदें कायम रखी। इस जीत में भारत को बोनस अंक भी मिला।
भारत को चौथे मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बोनस अंक की दरकार थी और उसने ऐसा कर दिखाया।
चौथे मैच में टॉस के दौरान कोहली ने कप्तान धोनी के फिट होने के बारे में बताया। निर्णायक मैच से पहले धोनी ने फुटबॉल मैच भी खेला, जिसमें उन्हें खेलने में कोई दिक्कत नहीं आई।
धोनी के बाहर होने से टीम इंडिया का प्रदर्शन गिर गया और लगातार दो मैचों में हार भी मिली। वहीं एक मैच के दौरान दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।
बाद में रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना ने बाद में अपनी हरकत पर माफी मांग ली है। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने सीरीज खेलने से पूर्व इंग्लैंड में अजेय रहते हुए चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
ऐसे में टीम इंडिया के प्रशंसक उम्मीद कर सकते हैं कि फाइनल में धोनी टीम की अगुवाई करेंगे और चैंपियंस ट्रॉफी के बाद त्रिकोणीय सीरीज पर कब्जा होगा।