{"_id":"05894c70-a8f0-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-continues-with-sir-jadeja-jokes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब रजनीकांत से भिड़ेंगे 'सर' रविंद्र जडेजा...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब रजनीकांत से भिड़ेंगे 'सर' रविंद्र जडेजा...
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 19 Apr 2013 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ट्विटर पर अपने आईपीएल टीम साथी ‘सर’ रविंद्र जडेजा के साथ हंसी मजाक जारी है।
विज्ञापन
धोनी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘अगर यहां तक रजनी सर भी सर जडेजा की गेंदबाजी का सामना करें तो यह लड़ाई कलैश ऑफ द टाइटंस के नाम से जानी जाएगी।’
धोनी ने अपने टीम साथी को एक और ट्वीट किया, ‘17 अप्रैल को कोई भी विमान साढ़े सात से साढ़े आठ के बीच दिल्ली हवाईअड्डे पर नहीं उतरेगा क्योंकि सर जडेजा इस दरमियान अपने नजदीकी फार्म हाउस में बैडमिंटन खेल रहे होंगे।’
दो हफ्तों में यह तीसरी बार है जब धोनी ने जडेजा को ट्वीट किया है। चेन्नई ने बृहस्पतिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 86 रन से हराया था।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर पर मिली चार विकेट से जीत के बाद धोनी ने ट्विटर पर रविंद्र जडेजा को ‘सर’ कहा था। तब से यह धोनी एंड कंपनी की यह तीसरी जीत है।
विज्ञापन