फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni blasts by 331.57 average in an innings

धोनी का धमालः 1 ओवर में जड़े 5 छक्के

Fri, 27 Sep 2013 11:56 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Sep 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
dhoni blasts by 331.57 average in an innings

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 में एक और धमाकेदारी पारी खेली है।

विज्ञापन


रांची में खेले गए मैच के दौरान चेन्नई का स्कोर 17 ओवर में तीन विकेट पर 141 रन था। लेकिन धोनी ने 18वें ओवर में ताबड़तोड़ पांच छक्के जड़ दिए।

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज थिसारा परेरा के इस ओवर की पहली गेंद वाइड थी लेकिन जब पहली सही गेंद फेंकी तो उस पर धोनी ने छक्का जड़ दिया।

अगली गेंद फिर वाइड रही और सही गेंद पर धोनी ने दो रन लिए। इसके बाद अंतिम चार गेंदों पर चार छक्के लगाए। इस ओवर से चेन्नई के खाते में 34 रन जुड़े।

टूर्नामेंट के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई की शुरुआत खराब रही थी। हालांकि सुरेश रैना ने एक छोर संभालकर टीम को मजबूती देने की कोशिश की। उन्होंने 57 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाकर टीम को संभाला।

लेकिन उनकी पारी कप्तान धोनी की आतिशी पारी के आगे फीकी साबित हुई। धोनी ने महज 19 गेंदों में आठ छक्के और एक चौके की मदद से 63 रनों की पारी खेल डाली। उन्हीं की आतिशी पारी का कमाल था जिससे टीम दो सौ के पार पहुंच गई।
विज्ञापन


धोनी की यह आतिशी पारी चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 इतिहास की सबसे तेज पारी है। उन्होंने 331.57 की औसत से खेलते हुए नाबाद 63 रन बनाए।

उथप्पा के नाम था रिकॉर्ड
इससे पहले यह रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा के नाम था। उन्होंने 12 सितंबर 2010 को सेंचुरियन में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूर के लिए खेलते हुए गुयाना के खिलाफ महज आठ गेंदों पर 25 रनों (2 चौका व 2 छक्का) की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियंस लीग के इतिहास में अब तक सिर्फ पांच बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने तीन सौ से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं।

सबसे तेज बल्लेबाजी करने के मामले में पहले दो स्थान पर भारतीय खिलाड़ी हैं। जबकि इसके बाद तीन स्थान विदेशी खिलाड़ियों के नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed