{"_id":"88812bf8-8568-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-becomes-most-successful-indian-test-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा को पछाड़ धोनी बने 'कैप्टन नंबर वन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दादा को पछाड़ धोनी बने 'कैप्टन नंबर वन'
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Mar 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी से हराने के बाद महेंद्र सिंह धोनी भारत के 'कैप्टन नंबर वन' बन गए हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया की यह 22वीं टेस्ट जीत है। भारत की पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के नेतृत्व में भारतीय टीम को 21 टेस्ट मैचों में जीत मिली थी।
विज्ञापन
धोनी की कप्तानी में भारत ने 45 टेस्टों में 22 जीते हैं और 12 में हार मिली है। जबकि 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं गांगुली के कप्तानी कार्यकाल में भारत ने 49 टेस्ट खेल जिसमें 21 जीते, 13 हारे और 15 ड्रॉ रहे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में आठ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद धोनी ने गांगुली की बराबरी की थी। भारत ने सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 135 रनों से शिकस्त देने के साथ ही सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन