फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni avoids again questions on spot-fixing scandal

मीडिया के सामने आए धोनी पर फिक्सिंग पर चुप्पी

Tue, 28 May 2013 08:59 PM IST
मुंबई
मुंबई Updated Tue, 28 May 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
dhoni avoids again questions on spot-fixing scandal

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चैंपियंस ट्राफी के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में फिक्सिंग विवाद से जुड़े किसी भी सवाल पर चुप्पी साधे रखी।

विज्ञापन


कप्तान धोनी मंगलवार शाम जब प्रेस कांफ्रेंस में आए तो वह हल्की मुस्कान लिए हुए थे लेकिन इस दौरान जब पत्रकारों ने फिक्सिंग विवाद पर सवाल दागा तो उन्होंने कुछ भी जवाब नहीं दिया। कांफ्रेंस से पहले टीम के मीडिया मैनेजर ने बता दिया था कि इस कांफ्रेंस में चैंपियंस ट्राफी में संबंधित ही सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग मामले के उजागर होने के बाद लंबे समय से मीडिया से बचते रहे धोनी आखिर आज सामने तो आए लेकिन फिक्सिंग के सवालों पर उनकी बोलती बंद ही रही। मीडिया ने फिक्सिंग के संबंध में उनसे पांच सवाल पूछे लेकिन वे पांचों सवालों पर चुप ही रहे। आईपीएल से जुड़े सवालों का जवाब देने से भी उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी से आईपीएल में हुई स्पॉट फिक्सिंग के बारे में जब पहला सवाल पूछा गया तो प्रवक्ता डॉ. आरएन बाबा ने सवाल पूछने वाले को बोला कि यह सवाल इस प्रेस कांफ्रेंस से संबंधित नहीं है। आप सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में बात करें लेकिन इसके बाद सवालों की झड़ी लग गई। लेकिन धोनी तो शायद मौनव्रत धारण करने का मन बना ही चुके थे।

हालांकि एक मौका ऐसा भी आया जब विंदू दारा सिंह को निजी तौर पर जानने के सवाल पर धोनी सिर्फ मुस्कुराए। सवालों की कड़ी में यह सवाल भी पूछा गया कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने जा रहे हैं, क्या गारंटी है कि वहां होने वाले खेल में कोई ‘खेल’ नहीं होगा। तो इस पर भी उनकी खामोशी कायम रही। बतातें चलें कि डॉ. बाबा तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी हैं और बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन के करीबी माने जाते हैं।


गौर करने वाली बात है कि इस प्रेस कांफ्रेंस से पहले बीसीसीआई ने यह घोषणा की थी कि धोनी सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि हमारे पास जीतने का अच्छा मौका है। पूरी टीम फिट है और टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार भी। हालांकि ट्रॉफी जीतना आसान नहीं होगा क्योंकि हर मुकाबला मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed