{"_id":"b79b44915869c99fbf0bfb89dd37dce6","slug":"dhoni-and-sehwag-supporters-fights-after-hooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में भिड़े सहवाग और धोनी के समर्थक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टेडियम में भिड़े सहवाग और धोनी के समर्थक
एजेंसी/दिल्ली
Updated Wed, 30 Oct 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृहराज्य झारखंड की टीम के खिलाफ रणजी मैच खेलने आए स्टार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की हूटिंग को लेकर दर्शकों के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। बाद में पुलिस के दखल के बाद मामला रफा-दफा हुआ।
विज्ञापन
दिल्ली की तरफ से खेल रहे सहवाग कल तीसरे दिन थोड़ी देर के लिए मैदान पर पहुंचे। इसी दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद कुछ युवकों ने उनपर हूटिंग की। इस पर सहवाग ने तो कुछ नहीं कहा पर गैलरी में मौजूद उनके समर्थक हूटिंग करने वालों से उलझ गए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों गुटों में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। स्थिति बिगड़ते देख कर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को रफा-दफा किया गया।
पहली बार रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में खेल रहे झारखंड का इस सत्र का पहला मुकाबला दिल्ली से है पर मैदान गीला होने के चलते इस चार दिवसीय मैच के पहले दिन खेल नहीं हो सका।
विज्ञापन