फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhoni and Ashwin out of BCCI A-Plus grade in new contract list

BCCI की टॉप कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से गायब हुए धोनी और अश्विन, इन 5 खिलाड़ियों की खुली किस्मत

Thu, 08 Mar 2018 03:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Dhoni and Ashwin out of BCCI A-Plus grade in new contract list
Dhoni and Ashwin

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स ने क्रिकेट खिलाड़ियों के नए कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है। बीसीसीआई के नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम के अनुसार टीम इंडिया के खिलाड़ियों का वेतन तीन गुना ज्यादा बढ़ गया है। वहीं इस नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में अब 'ए', 'बी' और 'सी' के साथ एक नई 'ए प्लस' कैटेगरी भी बनाई गई है।

विज्ञापन


हालांकि इस नई कैटेगरी से कई दिग्गज खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर युवराज सिंह समेत स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को बाहर रखा गया है। अश्विन और धोनी जहां ए कैटेगरी में हैं, वहीं युवराज सिंह को बी कैटेगरी में जगह मिली है।

विज्ञापन

Dhoni and Ashwin out of BCCI A-Plus grade in new contract list
virat kohli - फोटो : instagram
इसके अलावा ए प्लस ग्रेड में टीम इंडिया के पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ये वो खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हिस्सा लेते हैं। ए प्लस ग्रेड में खिलाड़ियों को एक साल के सात करोड़ रुपये मिलेंगे।

ए प्लस ग्रेड: विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।

ए ग्रेड: आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, ऋद्धिमान साहा। 

बी ग्रेड: युवराज सिंह लोकेश राहुल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या, इशांत शर्मा, दिनेश कार्तिक। 

सी ग्रेड: केदार जाधव, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, करुण नायर, सुरेश रैना, पार्थिव पटेल, जयंत यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed