फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhawan-hits-95-runs-in-jaipur-odi

धवन ने किए 95 रन, फिर भी टीम के सबसे छोटे स्कोरर

Thu, 17 Oct 2013 04:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Oct 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
dhawan-hits-95-runs-in-jaipur-odi

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने जयपुर वनडे में 95 रनों की जोरदार पारी खेली लेकिन यह टीम के लिए सबसे कम योगदान रहा।

विज्ञापन

 
अमूमन किसी मैच में किसी टीम की ओर से सबसे छोटा स्कोर शून्य, एक या महज कुछ रन ही होते हैं लेकिन अगर कोई बल्लेबाज 95 रन बनाए और उसे टीम के लिए सबसे छोटा योगदान कहा जाए तो इसे क्या कहा जाएगा। (देखें-जयपुर वनडे मैच की तस्वीरें)
विज्ञापन


टीम इंडिया को सात वनडे की सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया से 360 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला था। भारत जब लक्ष्य के लिए मैदान पर उतरा तो यह असंभव सा लग रहा था लेकिन शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धवन ने इस मैच में 95 रनों की जोरदार पारी खेली लेकिन वह महज पांच रन से अपने शतक से चूक गए। इस पारी में उन्होंने 14 चौके भी लगाए।

रोहित और कोहली के शतक
जबकि क्रीज पर उतरे दो अन्य भारतीय बल्लेबाजों रोहित शर्मा (नाबाद 141) और विराट कोहली (नाबाद 100) ने शतकीय पारियां खेली।

कोहली तो इस मैच में महज 52 गेंदों में शतक ठोककर वनडे में शतक जमाने वाले भारत के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।

इस लिहाज से भारत की ओर से क्रीज पर उतरे बल्लेबाजों में धवन ही सबसे कम योगदान करने वाले बल्लेबाज रहे।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के दम पर टीम इंडिया ने 39 गेंद शेष रहते यह मैच नौ विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही जहां यह भारत की वनडे में अब तक की सबसे बड़ी जीत रही वहीं यह इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed