फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dharamsala, Ranchi among 6 venues to host Test for first time

अगले एक साल में भारत में 6 नए शहर करेंगे टेस्ट मैचों की मेजबानी

Thu, 09 Jun 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
Dharamsala, Ranchi among 6 venues to host Test for first time
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : फाइल फोटो

भारत में 6 और स्टेडियम को टेस्ट मैचों की मेजबानी करने का अधिकार मिल गया है। इसमें बीसीसीआई के नए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और वनडे कप्तान धोनी के गृहनगर के मैदान भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर धर्मशाला के हैं और धोनी रांची के हैं और इन दोनों के शहर को टेस्ट मैचों की मेजबानी का अधिकार मिल गया है। इसके अलावा 4 अन्य मैदान राजकोट, विशाखापट्टनम, पुणे और इंदौर आगामी क्रिकेट सीजन में पहली बार टेस्ट मैचों की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन


अगले यानी 2016-17 के क्रिकेट सीजन में भारत अपने घर में 13 टेस्ट, आठ वनडे और तीन टी-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। मुंबई में बृहस्पतिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की दौरा और कार्यक्रम समिति की बैठक में 2016-17 के भारतीय क्रिकेट सीजन के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट सीजन के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी स्थानों को इन मैचों की मेजबानी इस शर्त पर दी गई है कि इन केंद्रों पर स्टेडियम में सीटों पर नंबर लिखे होंगे और ये बीसीसीआई द्वारा तय दिशा-निर्देशों को पूरा करेंगे। दिलीप ट्रॉफी पहली बार बिजली के दूधिया प्रकाश में होगी और इसमें पहली बार गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा।

टीम इंडिया का घरेलू सत्र सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों और पांच वनडे मैचों की सीरीज से शुरू होगा। इसके बाद टीम इंडिया नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट, तीन वनडे और और तीन टी-20 मैच खेलेगी।

अगले साल पहली बार भारत में पहला टेस्ट मैच खेलेगा बांग्लादेश

Dharamsala, Ranchi among 6 venues to host Test for first time
विराट कोहली

अगले साल फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरे में वह भारत से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। कंगारू टीम के जाने के बाद बांग्लादेश की टीम एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। टेस्ट खेलने का दर्जा हासिल करने के बाद बांग्लादेश की टीम पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलने भारत आएगी।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच क्रमश: इंदौर, कानपुर और कोलकाता में खेलेगी। जबकि इसी किवी के खिलाफ भारत पांच वनडे मैच क्रमश: धर्मशाला, दिल्ली, मोहाली, रांची और विशाखापट्टनम में खेलेगा।

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी जो मोहाली, राजकोट, मुंबई, विशाखापट्टनम और चेन्नई में खेले जाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ भारत तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगा जो पुणे, कटक और कोलकाता में होंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैच बेंगलुरू, नागपुर और कानपुर में आयोजित किए जाएंगे। 

ऑस्ट्रेलिया की टीम 2017 फरवरी में अपने भारत दौरे में भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैच बेंगलुरू, धर्मशाला, रांची और पुणे में खेलेगी। बांग्लादेश के खिलाफ भारत एकमात्र टेस्ट मैच हैदराबाद में खेलेगा।

दिलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से होगा मुकाबला

Dharamsala, Ranchi among 6 venues to host Test for first time

जहां तक भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन का सवाल है तो यह सितंबर में शुरू होगा। इस घरेलू सीजन में दिलीप ट्रॉफी पहली बार बिजली के दूधिया प्रकाश में होगी और इसमें पहली बार गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा।

इस पूरे घरेलू सीजन में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, मुश्ताक अली ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी, महिला क्रिकट और अन्य सभी आयु वर्ग सहित कुल 918 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे।

बीसीसीआई के मानद सचिव अजय शिर्के ने कहा, "2016-17 सीजन में विश्व क्रिकेट की दुनिया की कुछ बेहतरीन टीमों के भारत में खेलने आएंगी। हमें इसके कार्यक्रम की समय से काफी पहले घोषणा करते हुए हम रोमांचित हैं। इससे इन क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने वाले क्रिकेट संघों और बीसीसीआई को इसकी तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। साथ ही ये क्रिकेट संघ देश के क्रिकेट फैंस के लिए सबसे यादगार सीजन प्रस्तुत कर सकेंगे।"

बोर्ड के नए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैं नए टेस्ट केंद्रों में क्रिकेट के सबसे सम्मानित प्रारूप को आयोजित करने के लिए स्वागत करता हूं। इससे टेस्ट मैचों देश के हर कोने में पहुंच जाएगा। हम घरेलू क्रिकेट सीजन और इसमें दिलीप ट्रॉफी के मैच बिजली के दूधिया प्रकाश और गुलाबी गेंद से खेले जाने को लेकर खासे रोमांचित हैं। हम छत्तीसगढ़ के पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेलने का भी स्वागत करता हूं। जूनियर आयु वर्ग टूर्नामेंट में संबद्ध और एसोसिएट राज्यों की संयुक्त टीम शिरकत करेगी, जिससे इन इलाकों के उदीयमान क्रिकेटरों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed