फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhananjaya de Silva ruled out of Dharamsala ODI

श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, आखिरी टेस्ट ड्रॉ कराने वाला बल्लेबाज पहले वन-डे से हुआ बाहर

Sun, 10 Dec 2017 08:49 AM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 10 Dec 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
Dhananjaya de Silva ruled out of Dharamsala ODI
धनंजय डी सिल्वा - फोटो : twitter

श्रीलंका को टीम इंडिया के खिलाफ रविवार को धर्मशाला में होने वाले पहले वन-डे से पूर्व जोरदार झटका लगा है। टीम इंडिया के खिलाफ दिल्ली में संपन्न आखिरी टेस्ट को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले धनंजय डी सिल्वा चोट के कारण पहले वन-डे से बाहर हो गए हैं। सिल्वा की जांघ में खिंचाव है और वो दर्द से अभी तक उबर नहीं पाए हैं।

विज्ञापन


टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वन-डे रविवार को धर्मशाला में सुबह 11 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। श्रीलंका के लिए यह तगड़ा झटका है क्योंकि धनंजय डी सिल्वा उनके प्रमुख सदस्य हैं।
विज्ञापन


श्रीलंका का पिछले कुछ समय से वन-डे में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। पिछले कुछ समय में उसे लगातार वाइटवॉश झेलना पड़े हैं और अब उसकी कोशिश टीम इंडिया के खिलाफ इसे टालने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना मैदान संभालेगी। हालांकि, टीम की प्रैक्टिस को देखकर लग रहा है कि सीरीज में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहेगा।

इस बीच सिल्वा के बाहर होने से मेहमान टीम की तैयारियों पर असर पड़ा है। याद हो कि धनंजय ने दिल्ली में खेले गए तीसरे व अंतिम टेस्ट की दूसरी पारी में 119 रन की उम्दा पारी खेलकर मुकाबला ड्रॉ कराया था। हालांकि, टी ब्रेक के दौरान वो दर्द से जूझते हुए नजर आए। इसकी वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर जाना पड़ा।

बता दें कि टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए श्रीलंका ने थिसारा परेरा को नया कप्तान नियुक्त किया है। श्रीलंका क्रिकेट को उम्मीद है कि परेरा टीम को प्रोत्साहित करके जीत दिलाने में कामयाब होंगे।


टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम इस प्रकार है:

थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, दनुश्का गुनाथिलाका, लहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुनारत्ने, निरोशन डिकवेला, चतुरंगा डी सिल्वा, अकिला दनंजय, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, सदीरा समरविक्रमा, दुश्मंथा चमीरा, सचित पथिराना, कुसल परेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed