{"_id":"678221e695681301f90f7222","slug":"devajit-saikia-and-prabhtej-singh-bhatia-to-be-officially-named-as-bcci-secretary-and-treasurer-during-sgm-2025-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCCI SGM: सैकिया-भाटिया आधिकारिक रूप से चुने जाएंगे सचिव और कोषाध्यक्ष, विशेष आम सभा के दौरान होगा चयन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI SGM: सैकिया-भाटिया आधिकारिक रूप से चुने जाएंगे सचिव और कोषाध्यक्ष, विशेष आम सभा के दौरान होगा चयन
Sat, 11 Jan 2025 01:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 11 Jan 2025 01:17 PM IST
सार
सैकिया और भाटिया इन पदों के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवार रहे। बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी और भारत के पूर्व सीईसी अचल कुमार ज्योति ने मंगलवार को नामित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की थी।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया
- फोटो : @assamcric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की रविवार को मुंबई में विशेष आम सभा होगी जिसमें देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया आधिकारिक रूप से बोर्ड के सचिव और कोषाध्यक्ष चुने जाएंगे। जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने के कारण सचिव पद और आशीष शेल्लार के महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनने से कोषाध्यक्ष पद रिक्त हुआ था।
विज्ञापन
सैकिया और भाटिया इन पदों के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवार रहे। बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी और भारत के पूर्व सीईसी अचल कुमार ज्योति ने मंगलवार को नामित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की थी। जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद सैकिया अंतिम सचिव के तौर पर काम कर रहे थे। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, कोई भी रिक्त पद 45 दिनों के अंदर विशेष आम सभा बुलाकर भरी जानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जय शाह ने एक दिसंबर 2024 को पदभार संभाला था और बीसीसीआई ने पद खाली होने के 43वें दिन बैठक बुला ली। आशीष हाल ही में महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे जिस कारण उन्हें बीसीसीआई का कोषाध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। आशीष की जगह पर भाटिया ने इस पद के लिए नामांकन भरा है।
जय शाह का सम्मान करेगा बीसीसीआई
बीसीसीआई की राज्य इकाईयां रविवार को होने वाली विशेष आम सभा के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष जय शाह का सम्मान करेगी। शाह आईसीसी में पद संभालने से पहले बीसीसीआई के सचिव के रूप में काम कर रहे थे। शाह पिछले साल अगस्त में निर्विरोध आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए थे और उन्होंने एक दिसंबर 2024 को यह पद संभाला था। वह आईसीसी के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। शाह विशेष आम सभा में विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

बार्कले की जगह संभाला था कार्यभार
जय शाह ग्रेग बार्कले की जगह आईसीसी अध्यक्ष बने थे जिन्होंने तीसरी बार यह पद संभालने से मना कर दिया था। शाह अक्तूबर 2019 से बीसीसीआई का सचिव पद संभाल रहे थे। इसके अलावा वह जनवरी 2021 से एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष भी थे। जय शाह इस वैश्विक संस्था का नेतृत्व करने वाले पांचवें भारतीय हैं। शाह से पहले व्यवसायी दिवंगत जगमोहन डालमिया, राजनेता शरद पवार, वकील शशांक मनोहर और उद्योगपति एन श्रीनिवासन विश्व क्रिकेट संस्था का नेतृत्व करने वाले भारतीयों में शामिल रहे हैं। 36 साल के शाह पिछले पांच वर्षों से बीसीसीआई सचिव के तौर पर काम कर रहे थे।