{"_id":"633aa9043b83a55a0f30bc81","slug":"despite-winning-manipal-tigers-could-not-reach-the-playoff-in-llc","type":"story","status":"publish","title_hn":"LLC: जीत के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी मणिपाल टाइगर्स, रन रेट के आधार पर गुजरात प्लेऑफ में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC: जीत के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी मणिपाल टाइगर्स, रन रेट के आधार पर गुजरात प्लेऑफ में
Mon, 03 Oct 2022 02:49 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 02:49 PM IST
सार
मणिपाल के भी गुजरात जॉइंट्स के समान पांच अंक रहे लेकिन उसका नेट रन रेट बेहतर नहीं था जिससे वह चार टीम के टूर्नामेंट में सबसे निचले स्थान पर रहा। चोटी पर रहने वाली तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
मणिपाल टाइगर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपाल टाइगर्स की टीम इंडिया कैपिटल्स पर तीन विकेट की जीत के बावजूद लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। मणिपाल के भी गुजरात जॉइंट्स के समान पांच अंक रहे लेकिन उसका नेट रन रेट बेहतर नहीं था जिससे वह चार टीम के टूर्नामेंट में सबसे निचले स्थान पर रहा। चोटी पर रहने वाली तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया।
इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैमिल्टन मसाकाद्जा (60 रन), दिनेश रामदीन ( 64 रन) और रॉस टेलर (नाबाद 51) के अर्धशतकों की मदद से दो विकेट पर 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। मणिपाल टाइगर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 186 रन बनाकर जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज रिकॉर्डो पावेल ने 52 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 96 रन की धुआंधार पारी खेली जबकि कोरी एंडरसन ने 39 और मोहम्मद कैफ ने 26 रन बनाए।