{"_id":"91b1322e-eebb-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"delhi-police-presents-dawood-conversations-tape-before-court-in-ipl-spot-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग: जब कोर्ट ने सुनी दाऊद की आवाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग: जब कोर्ट ने सुनी दाऊद की आवाज
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की सुनवाई के दौरान मंगलवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने डी कंपनी के सरगना दाऊद इब्राहिम की बातचीत की रिकार्डिंग अदालत को सुनाई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का दावा है कि यह बातचीत दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तानी बुकी जावेद चुटानी के बीच हुई है। करीब तीन घंटे चली बहस के बाद अदालत ने सुनवाई बृहस्पतिवार तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
स्पेशल मकोका जज रेणु भटनागर के समक्ष आईपीएल मामले में गिरफ्तार आरोपियों की जमानत पर बहस के दौरान विशेष लोक अभियोजन अधिकारी ने स्पॉट फिक्सिंग के आरोपियों का डी कंपनी, अंडरवर्ल्ड और संगठित अपराध से संबंध स्थापित करने के लिए कई ठोस सबूत पेश किए।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने अपनी बहस में कहा कि, अजीत चंदीला, खिलाड़ियों और बुकियों के बीच की अहम कड़ी है। चंदीला सुनील भाटिया, फिरोज और रमेश व्यास के कहने पर खिलाड़ियों को बुक करता था। ये तीनों अश्विनी अग्रवाल उर्फ टिंकू मंडी के लिए काम करते थे और उसका संबंध पाकिस्तान के बुकियों सलमान व जावेद से है।
अभियोजन पक्ष ने अपने तर्कों के समर्थन में खिलाड़ियों और बुकियों व विदेश में बैठे डी कंपनी के गुर्गों और सरगनाओं के बीच बातचीत की करीब दर्जन भर रिकार्डिंग अदालत में सुनाई।
पुलिस ने दाऊद इब्राहिम की बातचीत की दो रिकार्डिंग अदालत में सुनाई। इनमें से पहली रिकार्डिंग दाऊद और उसके मुखबिर के बीच है।
दाऊद से बातचीत की दूसरी रिकार्डिंग पाकिस्तानी बुकी जावेद चुटानी के बीच है। यह कॉल 26 मार्च 2013 को पाकिस्तान से दुबई की गई। लेकिन रूट में रुकावट होने के कारण यह कॉल इंडिया से डायवर्ट होकर दुबई गई और एजेंसियों के इंटरसेप्शन में आ गई।
पुलिस का दावा है कि, इस कॉल में जावेद चुटानी पैसों के लेनदेन के बारे में बात कर रहा है। दोनों के बीच सात मिलियन के बारे में बात हो रही है लेकिन दाऊद आठ मिलियन की बात पर अड़ा है।
सुनवाई के दौरान पुलिस ने अश्विनी अग्रवाल उर्फ टिंकू मंडी और जावेद के बीच बातचीत की रिकार्डिंग भी पेश की। इस बातचीत में जावेद खुद टिंकू को दद्दू कहकर बुला रहा है। इसके आधार अभियोजन ने कहा कि टिंकू का पाकिस्तानी बुकियों से संपर्क है और उनमें उसका दबदबा है।
रिकार्डिंग के अंश
आईपीएल फिक्सिंग मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने दाऊद इब्राहिम की बातचीत की दो रिकार्डिंग अदालत में सुनाई। इनमें से एक गुलशन कुमार हत्याकांड तो दूसरी आईपीएल फिक्सिंग में आरोपी जावेद चुटानी के बीच है। पेश है रिकार्डिंग के कुछ प्रमुख अंश:
दाऊद: हैलो...
मुखबिर: सलाम वालेकुम भाई...
दाऊद: वालेकुम असलाम...
मुखबिर: लंदन वाले की पहचान हो गई है...
दाऊद: कौन...
मुखबिर: बड़ा उस्ताद...
दाऊद: कौन किसकी बात...
मुखबिर: वो गाने वाला, बड़ा उस्ताद, उसकी पहचान हो गई है,
आप भी अपनी सिक्यूरिटी टाइट कर लीजिए
दाऊद: चश्मे वाले की बात कर रहे हो...
मुखबिर: हां, वही, यह काम हो रहा है, पकड़ने ही वाले हैं....
दूसरी बातचीत दाऊद और जावेद चुटानी के बीच
जावेद: भाई बात हो गई है, सात मिलियन की ऑफर है...
दाऊद: आठ से कम नहीं लेना है...आठ से बिल्कुल कम नहीं..
जावेद: ठीक है भाई...
दाऊद: अश्विनी का क्या हुआ...
जावदे: भाई बात हो रही है, उम्मीद है...
दाऊद: (किसी अन्य शख्स से) ले चुटानी से बात कर...