फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Police Misbehaved with RCB player vikas tokas complain in Delhi Police head Quarter

Delhi Police Misbehavior: आरसीबी के खिलाड़ी के साथ दिल्ली पुलिस ने की मारपीट, आंख फूटने से बची

Fri, 28 Jan 2022 12:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 28 Jan 2022 12:01 PM IST
सार

आरसीबी के खिलाड़ी विकास टोकस के साथ दिल्ली में पुलिस ने बदतमीजी की है। पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है, जिसमें उनके चेहरे पर चोट आई है। इस घटना में विकास की आंख फूटते-फूटते बची है। 

विज्ञापन
Delhi Police Misbehaved with RCB player vikas tokas complain in Delhi Police head Quarter
आरसीबी की टीम - फोटो : आरसीबी ट्विटर

विस्तार

आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए खेलने वाले एक खिलाड़ी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने विकास टोकस नाम के खिलाड़ी के साथ मारपीट की है। विकास 2016 में आरसीबी की टीम का हिस्सा थे, जिसकी कमान विराट कोहली के हाथों में थी। दिल्ली पुलिस के एक जवान ने विकास के मुंह में ऐसा मुक्का मारा की उनकी आंख फूटने से बच गई। इसके बाद विकास ने दिल्ली पुलिस हेड क्वार्टर में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


विकास ने भिकाजी कामा पुलिस स्टेशन के पोस्ट इंचार्ज के खिलाफ शिकायत में कहा है कि पुलिस अधिकारी ने उनके साथ बदतमीजी और मारपीट की। इसमें उनकी आंख के नीचे गंभीर चोट आई है और आंख की रोशनी जाते-जाते बची। 
विज्ञापन


मेल के जरिए की शिकायत
विकास ने दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर को शिकायती मेल करते हुए लिखा "यह मेल में उस मामले की शिकायत को लेकर कर रहा हूं, जो मेरे साथ 26 जनवरी 2022 को हुआ। मैं एक राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेटर हूं और आईपीएल में भी खेलता हूं। 26 जनवरी 2022 को मेरे साथ पुलिस अधिकारियों ने दुर्व्यवहार किया, जो निंदनीय है। एक अधिकारी ने मुझे मुक्का भी मारा था, जिसमें किस्मत से मेरी आंख की रोशनी जाते-जाते बच गई। मैं निवेदन करता हूं कि इस मामले को जल्द से जल्द देखें, क्योंकि इस घटना के बाद से मैं काफी तरह की मानसिक परेशानियों से गुजर रहा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा रहा विकास का करियर
विकास ने 15 फर्स्ट क्लास और 17 टी-20 खेले हैं। हालांकि, इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल में भी विकास को अब तक कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। 2016 में वो बैंगलोर की टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद विकास को अगले पांच सालों में भी किसी टीम की तरफ से आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिला। मेगा ऑक्शन में भी उन पर बोली लगने की संभावना काफी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed