फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi daredevils vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 42 live scorecard at delhi

DDvSRH: धवन-विलियमसन ने पंत के शतक को साबित किया बौना, SRH की विशाल जीत

Thu, 10 May 2018 11:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
delhi daredevils vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 42 live scorecard at delhi
शिखर धवन

ऋषभ पंत (128*) की तूफानी शतक पर शिखर धवन (92*) और केन विलियमसन (83*) ने गुरुवार को पानी फेर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2018 के 42वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स पर 9 विकेट की विशाल जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही ऑरेंज आर्मी ने टॉप पर अपनी जगह पुख्ता की। शिखर धवन को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।  उन्होंने 50 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 92 रन की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन


दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 विकेट खोकर 7 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की सनराइजर्स हैदाराबाद को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जोरदार झटका लगा। सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (14) को हर्षल पटेल ने LBW आउट किया। इसके बाद शिखर धवन और कप्तान केन विलियमसन ने पारी को संभालते हुए अपनी टीम को जीत तक पहुंचाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 176 रन की नाबाद साझेदारी हुई। शिखर ने 50 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 92 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 53 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 83 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल 2018 के 42वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में डेयरडेविल्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। 

ऋषभ पंत ने लगाया तूफानी शतक

delhi daredevils vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 42 live scorecard at delhi
ऋषभ पंत - फोटो : ipl

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। 21 रन के स्कोर पर ही दिल्ली ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। चौथे ओवर की पांचवी और छठी गेंदों पर शाकिब अल हसन ने पृथ्वी शॉ (9) और जेसन रॉय (11) को कैच आउट कराया। पृथ्वी का कैच शिखर धवन ने और रॉय का कैच श्रीवत्स गोस्वामी ने पकड़ा। इसके बाद पंत और अय्यर की जोड़ी ने पारी को संभाला ही था कि आठवें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा विकेट गिरा। कप्तान श्रेयर अय्यर (3) रन बनाकर रनआउट हो गए। तीसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 22 रन की साझेदारी हुई।

यहां से पंत और हर्षल पटेल दोनों ने मिलकर पारी को बढ़ाया ही था कि 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल (24) रनआउट हो गए। चौथे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 55 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 20वें ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने ग्लेन मैक्सवेल (9) को एलेक्स हेल्स के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पांचवे विकेट के लिए पंत और मैक्सवेल के बीच 63 रन की साझेदारी हुई। ऋषभ पंत ने 63 गेंदों में 15 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 128 रन बनाकर डगआउट लौटे। हैदराबाद की तरफ से शाकिब ने 2 और भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट लिए।
 

दिल्ली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

delhi daredevils vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 42 live scorecard at delhi
ddvsrh

इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2018 के 42 वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दोनों टीमों में बदलाव किए गए थे। दिल्ली ने अपनी टीमों में तीन बदलाव किए थे। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जेसन रॉय, हर्षल पटेल और शाहबाज नदीम को टीम में शामिल किया था, जबकि नमन ओझा, डेनियल क्रिस्टियन, अवेश खान को बाहर बैठना पड़ा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में एक बदलाव किया था। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने ऋद्धिमान साहा की जगह श्रीवत्स गोस्वामी को टीम में शामिल किया था।

टीमें इस प्रकार हैं:  

दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर(कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, लैम प्लंकेट, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, शाहबाज नदीम और ट्रेंट बोल्ट।

सनराइजर्स हैदराबाद: एलेक्स हेल्स, शिखर धवन, केन विलियम्सन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, युसूफ पठान, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, श्रीवत्स गोस्वामी, संदीप शर्मा और भुवनेश्वर कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed