फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Daredevils vs Royal Challengers Bangalore ipl 2018 match 45 preview

DDvRCB: दिल्ली के पास आखिरी मौका, 'विराट ब्रिगेड' को हर हाल में हराना होगा

Sat, 12 May 2018 04:04 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली 
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sat, 12 May 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi Daredevils vs Royal Challengers Bangalore ipl 2018 match 45 preview
ddvrcb

ऋषभ पंत की तूफानी सेंचुरी के बावजूद अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद से हार झेलने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की आईपीएल 2018 के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। ऋषभ पंत, नवोदित कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ जैसे युवा तुर्कों ने बतौर बल्लेबाज तो जाबांज प्रदर्शन किया लेकिन बतौर टीम जाबांजी दिखाने में नाकामी के चलते दिल्ली डेयरडेविल्स अगर मगर के फेर में फंस गई है।  दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर (आरसीबी) के खिलाफ यहां शनिवार का मैच सम्मान बचाने की लड़ाई है।

विज्ञापन


दिल्ली सम्मान अब आरसीबी सहित अपने तीनों आखिरी मैच जीत कर ही बचा सकती है। दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए जरूरी है कि वह सब कुछ भुलाकर अगले तीनों मैचों में जीत और जीत के इरादे से उतरे। दिल्ली डेयरडेविल्स को इस मकसद को पाने के लिए बतौर  टीम एक इकाई के रूप में प्रदर्शन करना होगा। इसके लिए दिल्ली को सबसे पहले बाकी तीन मैच जीत कर सबसे पहले अपने अंकों को 14 मैचों में 12 अंक तक  तो हर हाल मेंपहुंचाना होगा। विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी के दस मैचों में तीन जीत से छह अंक हैं और वह भी बाकी चारों मैच जीत कर ही 14 अंकों तक पहुंच कर ही प्ले ऑफ की आस बनाए रख सकती है।  
विज्ञापन


फिरोजशाह कोटला मैदान पर मैच का नतीजा चाहे जो हो दिल्ली के क्रिकेट फैंस अपने दो 'लाड़लों' ऋषभ पंत (दिल्ली डेयरडेविल्स) और  विराट कोहली (आरसीबी) से आतिशी बल्लेबाजी की आस करेंगे। डेयरडेविल्स खासतौर पर ऋषभ पंत से आरसीबी के खिलाफ भी सनराइजर्स के मैच की सी आतिशी पारी की आस करेगी। ऋषभ पंत यदि बृहस्पतिवार की पारी शनिवार को भी खेले और शीर्ष क्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर का साथ मिला तो फिर दिल्ली जीत दर्ज कर सम्मान बचा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फिर पंत से उसी पारी की उम्मीद

Delhi Daredevils vs Royal Challengers Bangalore ipl 2018 match 45 preview
ऋषभ पंत - फोटो : ipl

दक्षिण अफ्रीका के रफ्तार के सौदागर कासिगो रबाड़ा के आईपीएल के शुरू होने से पहले, सीजन के अधबीच ऑलराउंडर पेसर क्रिस मॉरिस के हटने, निजी परेशानियों के चलते मोहम्मद शमी के बमुश्किल चार मैचों खेलने और बल्ले और टीम के नाकाम रहने से गौतम गंभीर के कप्तानी छोडने से दिल्ली डेयरडेविल्स सही संयोजन के लिए तरसती रह गई।

एक सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी सहित दिल्ली के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले ऋषभ पंत (521 रन) , सीजन के अधबीच कप्तानी संभालने वाले श्रेयस अय्यर(354 रन) और पृथ्वी शॉ (छह मैच, 214 रन) की युवा तुर्कों की दिल्ली की त्रिमूर्ति को खुल कर बल्लेबाजी कर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी कर 200 रन के पार पहुंचा ही सकती है। 

साथ ही ये तीनों लक्ष्य का पीछा कर दिल्ली को बड़े लक्ष्य को दिला कर जिताने का दम रखते हैं। दिल्ली को आरसीबी के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज उमेश यादव (14 विकेट), तेज गेंदबाज क्रिस वॉक्स (8 विकेट) , कंजूस कलाई के स्पिनर यजुवेंद्र चहल (आठ विकेट), यंग मोहम्मद सिराज (7 विकेट) से चौकस रहना होगा। आरसीबी की बल्लेबाजी अपने और टीम इंडिया के कप्तान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली (396 रन) और किसी भी गेंदबाज की किसी भी पिच पर धुनाई का दम रखने वाले एबी डिविलियर्स (286)और विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक (201) पर निर्भर है।

दिल्ली को रफ्तार के सौदागर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (13 विकेट) और लेग स्पिनर अमित मिश्रा (छह विकेट) के साथ तेज गेंदबाज आवेश खान के साथ लियाम प्लेंकेट की बजाय मोहम्मद शमी को उतार कर विराट और डिविलियर्स के विकेट सस्ते में निकालने की रणनीति बनाकर उतरना चाहिए।

तो यूं कुछ बात बन सकती है...

Delhi Daredevils vs Royal Challengers Bangalore ipl 2018 match 45 preview
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : ipl

दिल्ली ही अन्य नहीं अन्य टीमों के पास भी प्ले ऑफ में पहुंचने का मौका होगा और इसके लिए उन्हें भी लीग मैचों की समाप्ति पर कम से कम 12 अंक तो हासिल करने ही होंगे। दिल्ली को इसके लिए सब कुछ भुलाकर अपने बाकी तीनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। सनराइजर्स 11 मैचों से 18 अंकों और चेन्नै 10मैचों से 14 अंकों के साथ प्ले ऑफ में अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं।

दिल्ली प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह चाहेगी कि इन दोनों टीमें से अंकों के आधार पर अन्य टीमें आगे नहीं निकले। इसके लिए सनराइजर्स और चेन्नै की टीमें  दिल्ली को छोड़ कर बाकी दोनों मैच जीते। पहले ही 10 मैचों से 12 अंकों पर पहुंच चुकी किंग्स इलेवन अपने बाकी चारों मैच हार जाए। इसके लिए जरूरी है केकेआर और मुंबई भी 12 अंकों पर पहुंचे और ये दोनों टीमें अपने बाकी मैच नहीं जीते। ऐसे में मुंबई और दिल्ली यह कामना करेगी राजस्थान रॉयल्स केकेआर को 12 अंकों से ज्यादा हासिल करने से रोके।

संभावित टीमेंः-

दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर(कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, लैम प्लंकेट, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, शाहबाज नदीम और ट्रेंट बोल्ट।

आरसीबी: पार्थिव पटेल, मनन वोहरा, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, मनदीप सिंह, मोइन अली, कॉलिन डी ग्रांडहोम, टीम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेन्द्र चहल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed