फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi daredevils vs rajasthan royals match preview in ipl 2018

5 साल बाद घरेलू मैदान पर रॉयल जीत दर्ज करना चाहेगी राजस्थान, दिल्ली को भी जोरदार वापसी की उम्मीद

Wed, 11 Apr 2018 04:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
delhi daredevils vs rajasthan royals match preview in ipl 2018
delhi daredevils vs rajasthan royals

अपना पहला मुकाबला हार चुकीं राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम आईपीएल-11 में सवाईमान सिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। राजस्थान का पिछले पांच साल में अपने घर में यह पहला मैच होगा। दोनों की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी। मोहाली में खेले गए अपने पहले मुकाबले में दिल्ली को किंग्स इलेवन पंजाब ने छह विकेट से मात दी थी।

विज्ञापन


उस मुकाबले में पंजाब टीम के ओपनर केएल राहुल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्द्धशतक लगाया था। राहुल ने महज 14 गेंद पर पचासा जड़ अपनी टीम की जीत की नींव रखी। उधर, राजस्थान को पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने नौ विकेट से रौंद दिया था। दो साल का निलंबन झेलने के बाद लौटी रॉयल्स के लिए टूर्नामेंट का आगाज अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा।
विज्ञापन


कप्तान अजिंक्य रहाणे भी मौजूदा संस्करण के पहले मैच को भुलाना चाहेंगे जिसमें वह बल्ले से नाकाम रहे और स्लिप में कैच भी छोड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने रॉयल्स की बल्लेबाजी की कलई खोल दी थी। स्टीव स्मिथ की गैर मौजूदगी में बल्लेबाजी वैसे ही कमजोर हो गई है और बेन स्टोक्स जैसे महंगे विदेशी खिलाड़ी स्पिनरों का सामना नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

delhi daredevils vs rajasthan royals match preview in ipl 2018
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

रॉयल्स के बल्लेबाज महज 125 रन ही बना सके। मध्यक्रम में संजू सैमसन (49) को छोड़कर कोई नहीं चल पाया। टीम के मेंटर शेन वॉर्न को अपने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना होगा। दूसरी ओर डेयरडेविल्स को भी पंजाब के खिलाफ  मैच में केएल राहुल के तेज तर्रार अर्द्धशतक से मिली हार को भूली नहीं होगी।

कप्तान गौतम गंभीर ने 55 रन बनाए थे और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज व ऑलराउंडर क्रिस मौरिस ने भी योगदान दिया, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके। डेयरडेविल्स के पास तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी, मौरिस और अमित मिश्रा के रूप में अच्छे गेंदबाज हैं। गंभीर के रूप में टीम के पास आक्रामक कप्तान भी हैं।

मुख्य क्यूरेटर तापस चटर्जी ने कहा, ‘आरसीए पर प्रतिबंध का हमें खामियाजा भुगतना पड़ा है। आर्थिक दिक्कतों के बावजूद हम विकेट और आउटफील्ड का रख रखाव कर सके हैं। इस पर ज्यादा क्रिकेट नहीं हुआ है, लेकिन हमने इस पर घास रखी है। इस विकेट पर 160-170 रन बन सकते हैं। बल्लेबाजों के साथ इस पर गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी।’

delhi daredevils vs rajasthan royals match preview in ipl 2018
गौतम गंभीर
टीमें
दिल्ली डेयरडेविल्स : गौतम गंभीर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, संदीप लामिछाने, मनजोत कालरा, ग्लेन मैक्सवेल, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, क्रिस मौरिस, कोलिन मुनरो, शाहबाज नदीम, नमन ओझा, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, जेसन रॉय, विजय शंकर, पृथ्वी शॉ, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, अभिषेक शर्मा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, डेनियल क्रिस्टियन, सायन घोष, गुरकीरत सिंह मान।

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंकित शर्मा, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, धवल कुलकर्णी, जोफ्रा आर्चर, डी आर्सी शोर्ट, दुष्मांथा चमीरा, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, एस मिधुन, जयदेव उनादकट, बेन लॉघलिन, प्रशांत चोपड़ा, कृष्णाप्पा गौतम, महिपाल लोमरोर, जतिन सक्सेना, अनुरीत सिंह, आर्यमान बिड़ला, जोस बटलर, हेनरिक क्लासेन, जाहिर खान और राहुल त्रिपाठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed