फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders ipl 2018 match 26 live scorecard

DDvKKR: अय्यर ने बदली दिल्ली की किस्मत, KKR को 55 रन से हराया

Sat, 28 Apr 2018 05:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 05:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders ipl 2018 match 26 live scorecard
dd

कप्तान श्रेयस अय्यर (93*) और पृथ्वी शॉ (62) की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को 55 रन से हराया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के 26वें मुकाबले में डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 9 विकेट खोकर 164 रन बना सकी और मैच हार गई। इसके साथ ही दिल्ली आईपीएल के इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 40 गेंदों में 3 चौके और 10 छक्कों की मदद से 93 रन की धुआंधार पारी खेली। इस सीजन के अंक तालिका में दिल्ली अब 7 में 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ सातवें पायदान पर, जबकि कोलकाता 7 में 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


दिल्ली द्वारा मिले 220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिस लिन और सुनिल नरेन की जोड़ी ने कोलकाता को मजबूत शुरुआत दिलाई, लेकिन दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने क्रिस लिन (5) को क्लीन बोल्ड कर दिया। पहले विकेट के लिए लिन और नरेन के बीच 19 रन की साझेदारी हुई। लिन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए रॉबिन उथप्पा (1) भी जल्द आउट हो गए। ट्रेंट बोल्ट ने उथप्पा को शॉ के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर सुनिल नरेन बोल्ट की गेंद पर अय्यर के हाथों कैच आउट हुए। इसके कुछ देर बाद छठे ओवर की पहली गेंद पर नितीश राणा (8) को अवेश खान ने खुद अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर अमित मिश्रा ने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक (18) को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया। दिल्ली ने 16वें ओवर में कोलकाता को दो झटका दिया। शुभमन गिल (37) रनआउट हुए। छठे विकेट के शुभमन गिल और रसेल के बीच 64 रन की साझेदारी हुई। वहीं, शुभमन गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए शिवम मावी को जबकि अमित मिश्रा ने क्लीन बोल्ड किया। वह डगआउट हुए। 

Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders ipl 2018 match 26 live scorecard
अय्यर

इससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर (93*) और पृथ्वी शॉ (62) के तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 के 26वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने जीत के लिए 220 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। इस मुकाबले में दिल्ली के नये कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 गेंदों में 3 चौके और 10 छक्कों की मदद से 93 रन की धुआंधार पारी खेली। वह इस मैच में शतक से महज 7 रन दूर रह गए। इसके अलावा आंद्रे रसेल ने 30 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 44 रन की बेहतरीन पारी खेली। वह महज अर्धशतक से 6 रन दूर रह गए। वहीं, मिचेल जॉनसन 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। दिल्ली की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, अमित मिश्रा, ग्लेन मैक्सवेल और अवेश खान ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉलिन मुनरो और पृथ्वी शॉ की जोड़ी ने दिल्ली को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 57 रन बनाए। इस मुकाबले में पहले विकेट के लिए एक अच्छी साझेदारी होने ही जा रही थी कि केकेआर के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी ने दिल्ली को पहला झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 18 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 59 रन की साझेदारी हुई।

13.6 ओवर में दिल्ली को दूसरा झटका लगा। 38 गेंदों में शानदार फिफ्टी जड़ने वाले पृथ्वी शॉ ने 62 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाया। शॉ को पीयूष चावला ने बोल्ड किया। शॉऔर अय्यर के बीच दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई। शॉ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत को तेज गेंदबाज आंद्रे रसेल ने डगआउट किया। इसके बाद 202 रन के स्कोर पर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा। ग्लेन मैक्सवेल 18 गेंदों में एक चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन की तूफानी पारी खेलकर रनआउट हुए। चौथे विकेट के लिए अय्यर और मैक्सवेल के बीच 73 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। केकेआर की तरफ से पीयूष चावला, आंद्रे रसेल और शिवम मावी ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।

Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders ipl 2018 match 26 live scorecard
दिल्ली बनाम कोलकाता

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल 2018 के 26वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों में बदलाव किया गया। दिल्ली डेयरडेविल्स ने विजय शंकर और कॉलिन मुनरो को अपनी टीम में शामिल किया, जबकि पूर्व कप्तान गौतम गंभीर और डेनियल क्रिस्टियन को बाहर बैठना पड़ा। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में टॉम करन की जगह मिचेल जॉनसन को शामिल किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली के सामने सबसे बड़ी चुनौती पेश की और शानदार प्रदर्शन कर जीत की राह पर लौट आई है। 

टीमें इस प्रकार हैंः-

दिल्ली डेयरडेविल्स:
पृथ्वी शॉ, कॉलिन मुनरो, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, लैम प्लंकेट, अमित मिश्रा, अवेश खान और ट्रेंट बोल्ट।

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनिल नरेन, रोबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शुभमन गिल, मिचेल जॉनसन, पीयूष चावला, शिवम मावी और कुलदीप यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed